>
National Cancer Awareness Day

 “राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 2023: जानिए, समझिए और जीवन बचाइए”

National Cancer Awareness Day: आज पूरे विश्व में कैंसर ने विकराल रूप ले लिया है। कैंसर से पीड़ित मरीजों की संख्या भारत सहित विश्व भर में दिनोंदिन बढ़ रही है। जीवन शैली में बदलाव और स्वास्थ्य में लापरवाही इस समस्या को तेजी से बढ़ा रही है। आज भारत सहित विश्व में  ब्लड कैंसर, स्तन कैंसर, कॉलोरेक्टम कैंसर, प्रोटेस्ट कैंसर जैसे कई प्रकार देखे जा रहे हैं।

जानकर हैरानी होती है कि चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति आने के बावजूद भी अभी तक कैंसर का कोई सस्ता इलाज अभी तक संभव नहीं हुआ है। आज भी कैंसर का इलाज महंगा और गरीबों, मध्यम वर्गीय परिवारों से दूर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इंटरनेशनल एजेंसी फ़ॉर रिसर्च ऑन कैंसर में कहा है कि हर 10 में से एक भारतीय को अपने जीवनकाल में कैंसर होगा, और 15 में से एक व्यक्ति की मृत्यु होगी।

जैसा कि कहा जाता है कि यदि अपनी जीवन शैली में सुधार लाया जाए तो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां नहीं होंगी। इसके लिए सरकार, स्वास्थ्य संगठन, गैर सरकारी संस्थाएं समय- समय पर जागरूकता अभियान चलाती हैं। जिससे कि इस जानलेवा बीमारी से कम से कम लोग पीड़ित हो। आइए जानते है National Cancer Awareness Day  के बारे में…….

मैडम क्यूरी के जन्म दिवस पर National Cancer Awareness Day

National Cancer Awareness Day

भारत में विभिन्न प्रकार के कैंसर के लक्षणों, गंभीरता और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 7 नवंबर को National Cancer Awareness Day मनाया जाता है।

मैडम क्यूरी ने कैंसर की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया था। उनके योगदान को याद करते हुए हर वर्ष 7 नवंबर उनके जन्मदिवस को National Cancer Awareness Day के रूप में मनाया जाता है।

भारत में National Cancer Awareness Day की शुरुआत

भारत में National Cancer Awareness Day वर्ष 2014 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अगुवाई में की गई थी। इस अभियान के अंर्तगत एक समिति का गठन किया गया, जो हर वर्ष 7 नवंबर को वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक और शिक्षित करना है। लोगों को इसके लक्षण, उपचार सम्बन्धी जानकारी को देना, जिससे कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में सुधार हो सके।

कैंसर एक जानलेवा और गंभीर रोग है। जिसमें शरीर की कोशिकाओं के समूह में अवास्तविक रूप से वृद्धि होने लगती है। कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। जैसे:- मस्तिष्क, प्रोटेस्ट, स्तन, किडनी, लिवर और शरीर के अन्य हिस्सों में हो सकता है। कैंसर के लक्षणों में ज्यादा लगातार खांसी आना, लार में खून आना, पेशाब होने के तरीके में बदलाव, त्वचा में धब्बों का आना, शरीर में अकारण दर्द, थकान प्रमुख है।

कैंसर से बचाव,

कैंसर का अभी तक कोई स्थायी इलाज संभव नहीं हो लाया है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतने से इससे बचा जरूर जा सकता है।

● तंबाकू से परहेज

● शरीर का स्वस्थ वजन बनाए रखना

● स्वस्थ नियमित जीवनशैली को अपनाना

● नियमित रूपसे शारीरिक गतिविधि बनाए रखना

● शराब के सेवन से बचना

कैंसर विशेषज्ञों की मानें तो यदि व्यक्ति में कैंसर का पता शुरू में ही चल जाए तो इलाज से जान बचाई जा सकती है। क्योंकि, 50 प्रतिशत से अधिक कैंसर मामलों में वो उच्च स्तर पर पहुंच जाता है। जिसमें इलाज की संभावना खत्म हो जाती है।

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

2 thoughts on “National Cancer Awareness Day 2023: जानें -7 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस, जानिए इतिहास”
  1. […] राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2024) में 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रवासी भारतीय को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना जिससे प्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बन सकें। भारतीय युवाओं को प्रवासी भारतीय से जोड़ना। निवेश के अवसर को बढ़ाना भी एक मुख्य उद्देश्य है। प्रवासी भारतीय समुदाय आसानी से लाभकारी गतिविधियों के लिए सरकार और देश के नागरिकों से जुड़ सकें। […]

  2. […] राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस पर कई कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इनमें जागरूकता बढ़ाने वाले अभियान, पीड़ित लोगों के लिए सहायता सेवाएं, और तस्करी विरोधी कानूनों और नीतियों का समर्थन शामिल है। […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link