>
Pravasi Bharatiya Divas 2024Pravasi Bharatiya Divas 2024

Pravasi Bharatiya Divas 2024 : आज यानी 9 जनवरी को पूरे भारत में प्रवासी दिवस मनाया जाता है।

दरअसल, दुनिया के ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय मूल के नागरिक वहां शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जो भी भारतीय विदेशों में रहकर अपने देश का मान बढ़ाते हैं, उनके सम्मान में आज का दिन राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2024) के रूप में मनाया जाता है। उनकी उपलब्धियों के कारण आज उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से भी जुड़ा हुआ है।

राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2024) की शुरुआत वर्ष 2002 में शुरू हुई थी। इस दिन को मनाने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। इस दिन को पहली बार भारत में 9 जनवरी 2003 को राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2024) के रूप में मनाया गया। तभी से इस दिन को हर वर्ष राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2024) के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हो गई। इस वर्ष भारत में 17वां राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2024) मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में किया गया है। इस वर्ष प्रवासी दिवस की थीम “प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार।

राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2024)  9 जनवरी को क्यों

दरअसल, आज ही के दिन यानी 9 जनवरी 1915 को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी के बाद उन्होंने भारत को आजाद कराने का बीड़ा उठाया। इसके बाद महात्मा गांधी ने देश की दशा और दिशा दोनों को ही बदल कर रख दिया।

Pravasi Bharatiya Divas 2024
Pravasi Bharatiya Divas 2024

इसीलिए आज के दिन उन प्रवासी भारतीयों को उनके काम के लिए देश में सम्मानित किया जाता है। इसी के साथ भारत में निवेश की भी संभावनाओं को बल मिलता है। इस दिन को मनाने के पीछे भारत और भारत से बाहर रहते नागरिकों के बीच एक मधुर संबंध बनाना भी है। जिससे उन्हें यह कतई न लगे कि भारत उनके कार्य को, उन्हें भूल गया है। उन्हें भी यह याद दिलाना है कि भारत से भले वो बाहर है लेकिन वो भी भारत की अमूल्य धरोहर हैं।

राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2024) कैसे मनाया जाता है

हालांकि, यह पहली बार वर्ष 2003 में मनाया गया था, लेकिन वर्ष 2015 में कुछ संशोधन करके इसे एक साल के अंतराल पर मनाया जाने लगा। इस दिवस को मनाने के लिए हर वर्ष एक नई थीम और नई जगह चुनी जाती है। इस आयोजन को भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है।

Pravasi Bharatiya Divas 2024
Pravasi Bharatiya Divas 2024

राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2024) में 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रवासी भारतीय को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना जिससे प्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बन सकें। भारतीय युवाओं को प्रवासी भारतीय से जोड़ना। निवेश के अवसर को बढ़ाना भी एक मुख्य उद्देश्य है। प्रवासी भारतीय समुदाय आसानी से लाभकारी गतिविधियों के लिए सरकार और देश के नागरिकों से जुड़ सकें।

जानें कब और कहां मनाया गया प्रवासी दिवस कार्यक्रम
2003- 9-11 जनवरी, नई दिल्‍ली
2004- 9-11 जनवरी, नई दिल्ली
2005- 7-9 जनवरी, मुंबई
2006- 7-9 जनवरी, हैदराबाद
2007- 7-9 जनवरी, नई दिल्ली
2008- 7-9 जनवरी, नई दिल्‍ली
2009- 7-9 जनवरी, चेन्नई
2010- 7-9 जनवरी, नई दिल्ली
2011- 7-9 जनवरी, नई दिल्‍ली
2012- 7-9 जनवरी, जयपुर
2013- 7-9 जनवरी, कोच्चि
2014- 7-9 जनवरी, नई दिल्ली
2015- 7-9 जनवरी, गांधीनगर
2017- 7-9 जनवरी, बेंगलुरु
2019- 7-9 जनवरी, वाराणसी
2021- 7-9 जनवरी, वर्चुअली
2023- 7-9 जनवरी, इंदौर

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link