राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे।
आज यानी 29 दिसंबर को राजेश खन्ना का जन्मदिन है। हालांकि, राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनका अभिनय आज भी जिंदा है और आगे भी रहेगा। हिंदी सिनेमा के राजेश खन्ना वो सितारे थे, जिसकी चमक के आगे कोई भी टिक नहीं पाता था। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के बोलने का अंदाज, उनके हेयर स्टाइल, उनका अभिनय बेजोड़ रहा। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी थी, जिनमें लड़कियों की तादाद ज्यादा थी। कहा जाता है कि लड़कियां राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की इस कदर दीवानी थी, की उनके नाम का खत अपने खून से लिखा करती थी।
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के फैन उन्हें काका के नाम से बुलाते थे। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने हिंदी सिनेमा में कई लोगों का कैरियर भी बनाया था। आजके सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की भी चमक राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के सामने फीकी हो जाती है। इनसब के इतर एक साधारण इंसान से सुपर स्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बनने का सफर में कई कहानियां हैं। लेकिन, ज़माने का दस्तूर है कि हर कामयाब इंसान के पीछे एक कहानी जरूर होती है। जिसमें उनके संघर्षो से लेकर तमाम उतार चढ़ाव का जिक्र होता है। आज चूंकि राजेश खन्ना का 81वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के बारे में कुछ विशेष बातें:
राजेश खन्ना थे हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार
हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का असली नाम जितिन खन्ना था। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के पिता चुन्नी लाल खन्ना और माता का नाम लीलावती खन्ना था। हालांकि, ये राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के असली माता-पिता नहीं थे। इन्होंने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को गोद लिया और इनका पालन पोषण किया।

राजेश खन्ना ने अपनी पढ़ाई लिखाई सुपर स्टार रवि कपूर के साथ कि, जिन्हें आज दुनिया जितेंद्र के नाम से जानती है। राजेश खन्ना अपनी पढ़ाई के दौरान ही रंग मंच से जुड़ गए थे। कॉलेज के दिनों में कई नाटकों और रंगमंच करते हुए राजेश खन्ना ने कई पुरस्कार भी जीते। राजेश खन्ना की रुचि अभिनय की और बढ़ने लगी और उन्होंने अभिनय को ही अपना जीवन बना लिया।

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का निजी जीवन कई उतार चढ़ाव से भरा हुआ था। उन्होंने अपनी कई साल छोटी हीरोइन डिंपल कपाड़िया से शादी कि। राजेश खन्ना( Rajesh Khanna) की दो बेटियां हुई, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना एक सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ट्विंकल खन्ना की शादी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ हुई है।

राजेश खन्ना ने दी कई सुपरहिट फिल्में
वर्ष 1962 में उन्होंने अंधा युग नाटक में भाग लिया। इस फ़िल्म में राजेश खन्ना ने एक घायल मूक सैनिक की भूमिका निभाई थी। इस नाटक के मुख्य अतिथि ने उन्हें फिल्मों में आने का ऑफर किया। इसके बाद राजेश खन्ना का फिल्मी सफर आगे तक गया और उन्होंने कई सुपर हिट फिल्में की। राजेश खन्ना की पहली फ़िल्म आखिरी खत थी, जिसके निर्देशक चेतन आनंद थे।

इसके बाद राजेश खन्ना ने आराधना, दो रास्ते, हाथी मेरे साथी, डोली, बंधन, आन मिलो सजना, सफर, द ट्रेन, कटी पतंग जैसी कई सुपर हिट फिल्में हैं। उस दौर के सभी साथी कलाकारों जिनमें अमिताभ, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजेश बब्बर, शत्रुघ्न जैसे अभिनेताओं के साथ फिल्में की। राजेश खन्ना की सबसे हिट फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ आनंद थी, जिनमें वो एक कैंसर पीड़ित की भूमिका में थे। राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिनके डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।
[…] यह पहली बार वर्ष 2003 में मनाया गया था, लेकिन वर्ष 2015 में कुछ […]