राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण लगभग पूरा हो चला है।
राम मंदिर (Ram Mandir) में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में कम ही दिन शेष हैं। ऐसे में हर नर-नारी अपने आराध्य के स्वागत को लेकर अपनी क्षमता के अनुसार तैयारी कर रहा है। अब इसी कड़ी में राम मंदिर (Ram Mandir) की विशेष जानकारी सामने निकल कर आ रही है। अभी हाल ही में राम मंदिर (Ram Mandir) ट्रस्ट ने मंदिर के सिंह द्वार से लेकर मंदिर के अंदर तक कि तस्वीरों को साझा भी किया था।
जिसमें राम मंदिर (Ram Mandir) के प्रवेश द्वार पर स्थापित हाथी, सिंह और गरुड़ जी की मूर्तियों को देखा जा सकता है। राम मंदिर (Ram Mandir) के प्रवेश द्वार पर लगी ये मूर्तियां काफी आकर्षक और दिव्य दिखाई पड़ती हैं। इन मूर्तियों की सीढ़ियों के दोनों तरफ ही लगाया गया है। बताते चलें कि इन मूर्तियों को राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पहाड़ों से बनाया गया है। आइए जानते हैं इन मूर्तियों के बारे में खास बातें
राम मंदिर (Ram Mandir) में लगी मूर्तियां हैं खास
राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए जैसे ही सीढ़ियों पर भक्त चढ़ेंगे, वैसे ही हाथी अपनी सूंड में फूलों की माला लिए दिखाई देंगे। जो भारतीय स्थापत्य कला के बेजोड़ उदाहरण हैं। भक्त जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ेंगे, उन्हें सिंह दिखाई देंगे। जो जीवन में सकारात्मक सोच के प्रतीक है। सीढ़ियों पर आगे चढ़ने पर हनुमानजी की दक्षिण मुखी प्रतिमा प्रणाम की मुद्रा में खड़े हैं। हनुमानजी के सामने ही उत्तर मुखी गरुड़ भी प्रणाम की मुद्रा में हाथ जोड़े खड़े हैं।

सीढ़ियों से गर्भ गृह की तरफ आगे बढ़ने पर तीन मंडप भी बनाए गए हैं। जिसमें सबसे पहला मंडप नृत्य मंडप है। नृत्य मंडप आठ स्तम्भों पर टिका हुआ है। जिसमें भगवान भोलेनाथ की अलग-अलग मुद्राओं में नृत्य करते हुए चित्रों को उकेरा गया है। इसी मंडप में भगवान शिव का परम् कल्याणकारी रूप सदाशिव, शिव और पार्वती के अलावा नंदी पर सवार शिव की मूर्तियां बनाई गई है। एक स्तम्भ पर शिव अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं।

नृत्य मंडप से जब भक्तगण गर्भगृह की ओर बढ़ते हैं तो एक दूसरा मंडप दिखाई देगा। इसे रंग मंडप के नाम से जाना जाएगा। इसी रंग मंडप के स्तंभों पर भगवान गणेश की विभिन्न मुद्राओं में चित्र उकेरे गए हैं। जो बेहद ही आकर्षित और मन को मोहने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भगवान गणपति को अभय मंगल और शुभ का देवता माना जाता है। इसके बाद गुड़ी मंडप बनाया गया है, जिसमें भगवान राम की बाल्यवस्था से लेकर किशोरावस्था तक के चित्रों को उकेरा गया है। निश्चित ही राम मंदिर (Ram Mandir) में भगवन के दर्शन करने आने वालों के लिए एक अलग अनुभव की तैयारी मंदिर ट्रस्ट की तरफ से की गयी है।

इसके अतिरिक्त इन्हीं स्तम्भों पर अन्य देवी देवताओं के चित्रों को उकेरा गया है। मंदिर ट्रस्ट के तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर के स्तम्भों पर अन्य देवी देवताओं की और भी मूर्तियों को उकेरा जा रहा है। गुड़ी मंडप की बाई ओर प्रार्थना मंडप और दाहिनी ओर कीर्तन मंडप बनाया गया है। गुड़ी मंडप के ठीक सामने गर्भ गृह बनाया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि नव्य- भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में पूरी सनातन संस्कृति को दर्शाने की कोशिश की गई है। जिससे हर दर्शन करने आने वाले भक्तों को अपनी संस्कृति पर गर्व हो। राम मंदिर (Ram Mandir) को नागर शैली में बनाया गया है, इस पूरे मंदिर निर्माण में लाल और गुलाबी पत्थरों का उपयोग किया गया है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।