>
Til And Gudतिल और गुड़ खाने के फायदे

तिल और गुड़ (Til And Gud) खाने के कई फायदे होते हैं।

आजकल सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में खाने-पीने के कई विकल्प मौजूद होते हैं। सर्दियों के दिनों में खाने को लेकर कुछ ज्यादा ही इच्छा होने लगती है। ऐसे में यदि कुछ सेहतमंद खाने को मिल जाए तो सर्दियों का आनंद दोगुना हो जाता है।

यदि आप भी इन सर्दियों में कुछ सेहतमंद खाना चाहते हैं तो तिल और गुड़ (Til And Gud) का प्रयोग अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। तिल और गुड़ (Til And Gud) खाने में तो स्वादिष्ट होते ही है साथ ही इनके औषधीय गुण भी पाएं जाते हैं। कई लोग गुड़ को पिघला कर इसमें तिल मिलाकर लड्डू बनाकर खाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे अन्य तरीकों से भी सेवन करते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, तिल और गुड़ (Til And Gud) का सेवन सेहत के लिए रामबाण होता है। सर्दियों में यदि इनका उपयोग किया जाए तो शरीर में यह लंबे समय तक फायदा देते हैं। जहां गुड़ गन्ने के रस से बिना किसी रसायन के तैयार होता है, वहीं तिल ऑयली बीज होता है। जो काफी हेल्थी फ़ूड होते हैं और तुरंत ऊर्जा देते हैं। जहां शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, वहीं सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म भी रखते हैं। तिल और गुड़ (Til And Gud)  दिल की गंभीर बीमारियों पर भी काफी असरदार होता है। आइए जानते हैं तिल और गुड़ (Til And Gud) खाने के फायदे

तिल और गुड़ (Til And Gud) खाने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, तिल में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन्स बी, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट के साथ शरीर के लिए आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। यदि तिल और गुड़ का सेवन लड्डू बनाकर किया जाए तो शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। जिससे दिल की होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

Til And Gud
तिल और गुड़ खाने फायदे

इसी कड़ी में तिल और गुड़ (Til And Gud) के सेवन से पेट में कब्ज की भी समस्या को दूर किया जा सकता है। दरअसल,तिल और गुड़ (Til And Gud) के लड्डू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे मोटापा भी कम होता है। गुड़ शरीर में होने वाली पाचन संबंधी समस्या को भी दूर करता है। गुड़ से भोजन पचाने में मदद मिलती है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी प्रक्रिया है। गुड़ से रोगों से लड़ने की क्षमता में भी वृद्वि होती है। गुड़ के लड्डू खाने से डायरिया की भी समस्या ठीक होती है। सर्दियों में तिल और गुड़ (Til And Gud) के सेवन से ठंड भी लगने से बचा जा सकता है। यह सर्दियों में गरमाहट को बनाए रखने में काम आता है।

तिल और गुड़ (Til And Gud) करें बालों को मजबूत

तिल और गुड़ (Til And Gud) में कई तरह के जरूरी पोषण होते हैं, जिनमें जिंक सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिंक त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बालों का टूटना, झड़ना, बालों में मजबूती, त्वचा पर होने वाली झुर्रियां, जैसी समस्या गुड़ के सेवन से दूर हो जाती है। गुड़ और तिल के लड्डू में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो बुढ़ापे को कम करता है।

Til And Gud
तिल और गुड़ खाने फायदे

हालांकि तिल और गुड़ (Til And Gud) के लड्डू में विटामिन बी, ई, जिंक,आयरन,कैल्शियम, सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत करते हैं। यदि इनका सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो यह हानिकारक भी हो सकता है। गुड़ के ज्यादा उपयोग से ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ती है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link