>
साल की प्रमुख घटना

नए साल 2024 को लेकर आपने कई योजना तो जरूर बनाई होगी। लेकिन जो साल बीत गया उसमें क्या कुछ खास हुआ, कभी सफलता तो कभी निराशा हाथ लगीं तो कभी तारीफ तो कभी निंदा भी हुई। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे साल 2023 की प्रमुख घटनाएं।

Table of Contents

● इस साल चांद पर लहराया तिरंगा :-

इस साल की प्रमुख घटना

इस साल भारत के लिए 23 अगस्त का दिन गर्व करने और जश्न मनाने, दोनों के लिए मुफीद साबित हुआ. ये वही दिन है जिस दिन भारत ने चांद पर नया इतिहास रच दिया. इसी दिन चंद्रयान ने चांद की जमीन पर सक्सेसफुल लैंडिंग की. जिसके साथ भारत दुनिया के स्पेस क्लब में प्रवेश करने में भी कामयाब रहा. चंद्रयान 3 के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे सदी के सबसे प्रेरणादायक क्षणों में से एक बताया।

●आबादी में अव्वल –

इस साल अप्रैल माह में, भारत चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है. भारत को अब अपने डेमोग्राफिक डिविडेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है. क्योंकि अब देश की कुल आबादी में कामकाजी लोगों की संख्या ज्यादा बढ़ गई है।

●संसद का नया सदन –

साल 2023 की प्रमुख घटना
साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल भारत को नए संसद भवन की भी सौगात मिली. ये नया भवन देश के पुराने भवन के ठीक बगल में स्थित है. जिसका उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. पुरानी इमारत में जगह की कमी को देखते हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नए संसद भवन का निर्माण किया गया. जिस के लोकसभा कक्ष में 888 सीटें और राज्यसभा में 384 सीटें हैं।

●ओडिशा ट्रेन हादसा –

साल 2023 की प्रमुख घटना
साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल 2 जून को ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा हुआ. जिसमें कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से टकराई और उसके 22 डिब्बे बेपटरी हो गए. इन डिब्बों में से तीन डिब्बे दूसरी पटरी पर जाकर गिरे और बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से टकरा गए. इस हादसे में 296 लोगों की जान गई. ये घटना ओडिशा के बालासोर जिले में हुई. रेलवे के मुताबिक सिग्नल में हुई गड़बड़ी की वजह से ये हादसा हुआ।

●INDIA गठबंधन –

इस साल विपक्ष में मौजूद करीब 28 दलों ने मिलकर इंडियन नेशनल डेवलेपमेंट इंक्लूसिव अलाइंस बनाया. जिसे शॉर्टफॉर्म में इंडिया कहा गया. कांग्रेस नीत ये गठबंधन साल 2024 का चुनाव मिलकर लड़ सकता है।

●राहुल गांधी अयोग्य करार :-

साल 2023 की प्रमुख घटना
साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल मोदी सरनेम पर की गई टिप्पणी के मामले में सुनवाई के बाद गुजरात की अदालत ने राहुल गांधी को सजा सुनाई. जिसके बाद उन्हें अयोग्य करार करते हुए संसद की सदस्यता छीन ली गई. इसके बाद उन्हें अगस्त में राहत मिली, जहां सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर स्टे लगाया और उनकी सदस्यता बहाल हुई।

●अतीक अहमद की हत्या:-

साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल सांसद हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की सरेआम हत्या के आरोप में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को मेडिकल चैकअप के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान तीन युवकों ने आकर उन्हें गोलियों से भून डाला. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. ये पूरी घटना वहां मौजूद कैमरों के जरिए टीवी पर लाइव टेलिकास्ट हुई थी।

●समलैंगिक विवाह पर फैसला :-

साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल 17 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने पर रोक लगा दी. इस मामले में पांच जजों की संविधान पीठ ने मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए चार अलग-अलग फैसले सुनाए. सभी जज इस बात पर सहमत हुए कि इस तरह के अनोखे जोड़े न तो शहरी हैं और न ही एलिट क्लास से हैं. जिसके बाद केंद्र के एक तर्क को खारिज भी कर दिया गया. हालांकि पैनल ने एक प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जो ऐसे जोड़ों के सामने आने वाली प्रेक्टिकल समस्याओं पर गौर करेगा।

●वर्ल्ड कप में इंडिया का डंका :-

साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल हुए वन डे वर्ल्ड कप में इंडिया भले ही जीत हासिल न कर सकी हो लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. इस टूर्नामेंट में भारत फाइनल के अलावा एक भी मैच नहीं हारा. वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले तक टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी. लेकिन फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. इसी टूर्नामेंट में विराट कोहली ने वन डे में सचिन तेंदुलकर के बनाए रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और मोहम्मद शमी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने।

●उत्तराखंड सुरंग हादसा –

इस साल 12 नवंबर को यानी कि दिवाली की रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग के धंसने से 41 मजदूर फंस गए. इसके बाद मजदूरों को बचाने के लिए यहां लंबा और बेहद चैलेंजिंग रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ. पहाड़ के सख्त और पोले हिस्से बचाव अभियान में रोड़ा बनते रहे. तकरीबन 16 दिन लंबे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सारे मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले जा सके।

 

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

 

●पांच राज्यों के चुनावी नतीजे :-

इस साल नवंबर में पांच राज्यों में चुनाव हुए. जिनके नतीजे दिसंबर में आए. जिसमें बीजेपी ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर जीत हासिल की. कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत दर्ज की. चुनाव से पहले तक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, इन दोनों राज्यों में अपनी जीत के लिए कांग्रेस आश्वस्त थी, लेकिन ये दोनों ही राज्य कांग्रेस के हाथ से तो निकले ही, बीजेपी ने यहां बंपर जीत हासिल की. अब इन राज्यों में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।

●सदन में सुरक्षा चूक:-

इस साल नए संसद भवन के सदन में 13 दिसंबर को अचानक भगदड़ मच गई. इस दिन दर्शक दीर्घा में बैठे दो युवकों ने सदन में छलांग लगा दी और धुआं छोड़ा. इस हमले से सुरक्षा की बड़ी चूक का खुलासा हुआ. पुलिस जांच में पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले युवा एक दूसरे से सोशल मीडिया साइट्स पर मिले. ये युवा जूतों में गैस के केनिस्टर लेकर पहुंचे. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

●बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन:-

साल 2023 की प्रमुख घटना
साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल 2023 की शुरुआत भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं बीजेपी सांसद पर खिलाड़ियों द्वारा यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाने से हुई। एक तरफ जहां बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे स्टार रेसलर धरना देते हुए WFI अध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते रहे, वहीं दूसरी तरफ बृजभूषण सारे आरोपों से इनकार करते रहे। आखिरकार कोर्ट के दखल के बाद इस मामले में FIR दर्ज हुई और खिलाड़ियों का धरना समाप्त हुआ। फिलहाल मामला कोर्ट में है और फैसले का इंतजार है।

●दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी:-

साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को CBI ने गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया की यह गिरफ्तारी शराब नीति से जुड़े मामले में की गई। सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के बाद 1 मार्च 2023 को दिल्ली के डिप्टी CM पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी के कई शीर्ष नेताओं की अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है। पार्टी के सांसद संजय सिंह और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी कानून का शिकंजा कसा जा चुका है।

●कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस की हुई शानदार जीत –

इस साल दक्षिण भारत के अहम राज्य कर्नाटक में मई में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया। कांग्रेस ने विधानसभा की 224 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज की और एक बड़े बहुमत से अपनी सरकार बनाई। कर्नाटक चुनावों में हार के साथ ही दक्षिण भारत में बीजेपी का सबसे मजबूत किला कर्नाटक ढह गया। बीजेपी को चुनावों में सिर्फ 66 सीटें मिलीं और बीएस येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को सीएम बनाने का पार्टी का प्लान फेल हो गया।

●नारी शक्ति वंदन अधिनियम-

साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल महिला आरक्षण बिल या नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 29 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई और इसी के साथ यह कानून बन गया। इसके साथ ही लोकसभा और देश की सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो गई हैं। इस बिल को संसद के विशेष सत्र में पेश किया गया था। यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था।

●लोकसभा से निष्कासित की गईं महुआ मोइत्रा :-

साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के मामले में 8 दिसंबर को लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट के आधार पर ‘अनैतिक एवं अशोभनीय आचरण’ के लिए सदन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। इससे पहले सदन में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद उसे मंजूरी दी गई जिसमें मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी। महुआ ने 2019 में करीमनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया था।

●उज्जैन में मासूम से रेप की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना :-

साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप के सनसनीखेज मामले ने रोंगटे खड़े कर दिए थे. खून से सनी लड़की आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे सड़कों में भटकती रही.सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में बच्ची 27 सितंबर 2023 को सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर उज्जैन की तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी में घबराती हुई पैदल जाती दिखी.बाद में किरकिरी होने पर सरकार ने बच्ची से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी भरत सोनी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया.आरोपी ने उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसमें वह अपने माता-पिता और भाई-भाभी के साथ कई साल से रह रहा था. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था|

●पटवारी भर्ती में फर्जीवाड़े से मचा हंगामा:-

इस साल मध्य प्रदेश में बेरोजगारों के साथ उस समय छल हुआ,जब 14 जुलाई 2023 को पटवारी भर्ती में बड़े घोटाले का भंडाफोड़ हो गया.दरअसल, भर्ती परीक्षा रिजल्ट के टॉप 10 टॉपर्स में से सात टॉपर ग्वालियर के एनआरआई (NRI) कॉलेज के थे.इस रिजल्ट को कैंडिडेट्स ने स्वीकार नहीं किया और गड़बड़ी का आरोप लगाया.

अभ्यर्थियों का आरोप है कि इन कैंडिडेट्स ने एग्जामिनेशन फॉर्म हिंदी में साइन किया और उन्होंने क्वेश्चन पेपर इंग्लिश में आंसर किए थे.कांग्रेस ने भी मध्य प्रदेश में पटवारियों की नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजों में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाते हुए कहा कि 10 में से सात टॉपर्स ने बीजेपी के एक विधायक के स्वामित्व वाले केंद्र पर परीक्षा दी थी|

●भारत में दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट:-

इस साल दुनिया के सबसे तेज 5G रोलआउट को हासिल कर के भारत ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, यह नेटवर्क देश के 738 जिलों और लगभग 100 मिलियन यूजर्स को सेवा देता है। 5G का इतनी तेजी से रोलआउट होने भारत का तकनीकी क्षेत्र में प्रगति का एक बेहतरीन प्रमाण है। यह उपलब्धि मील का पत्थर साबित हुआ है। इसी के साथ देश अब दूरसंचार में वैश्विक नेताओं के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।

●दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था :-

इस साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का खिताब इस साल भारत को मिला है। भारत ने दावा किया है कि वह दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगा, जिसका एक बेहतरीन प्रमाण है। इस आर्थिक उछाल ने दुनिया भर से ध्यान और प्रशंसा हासिल की है। इस उछाल ने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

●22 लाख दीयों के साथ बनाया गिनीज रिकॉर्ड :-

साल 2023 की प्रमुख घटना

इस साल उत्तर प्रदेश ने दीपोत्सव पर 22 लाख से अधिक दीयों से अयोध्या को रोशन करके इतिहास रच दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक रथ जुलूस में शामिल हुए और दीपोत्सव समारोह के दौरान एक साथ 22 लाख दीपक जलाकर अयोध्या ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। इससे भारत ने संस्कृति और एकता की जीत हासिल की है। भारत ने अपनी संस्कृति के दम पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

●विश्व का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर:-

साल 2023 की प्रमुख घटना

 

इस साल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम मोदी ने हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया है। इस सात मंजिला महामंदिर में एक साथ 20 हजार लोग ध्यान (Meditation) कर सकते हैं। यह स्वर्वेद महामंदिर 3,00,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है।

 

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

 

●जी-20 से दिखी वैश्विक नेतृत्व की क्षमता:-

इस साल भारत ने पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली 20 देशों की नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन में मेजबानी की। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफल मेजबानी करके हमने अपनी वैश्विक नेतृत्व की क्षमता भी दिखाई। अफ्रीकी संघ की जी-20 में स्थायी सदस्यता सुनिश्चित की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत से सऊदी अरब, यूएई, जॉर्डन, इस्राइल होते हुए यूरोपीय संघ तक आर्थिक गलियारे की स्थापना पर सबकी सहमति बनाई। साथ ही, नई दिल्ली घोषणापत्र में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की आलोचना भी नहीं होने दी।

●महिलाओं को मिलेगी राजनीतिक ताकत:-

इस साल संविधान के 106वें संशोधन पर 28 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के साथ ही लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू हो गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया गया है। नई जनगणना रिपोर्ट और परिसीमन के साथ यह आरक्षण प्रभावी हो जाएगा।

Lokendra Singh Tanwar
Auther at Hind Manch

लोकेन्द्र सिंह तंवर

आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं।

आप  The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।

By Lokendra Singh Tanwar

लोकेन्द्र सिंह तंवर

आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं। आप  The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link