>
NSS क्या है ??

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एक केन्द्रीय योजना है। जिसका उदेश्य सभी युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अवसर प्रदान करना है चाहे वह 10+2 बोर्ड स्तर का छात्र हो, तकनीकी संस्थान, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट या विश्वविद्यालय का छात्र हो। राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा देने में अनुभव प्रदान करना है।

👉🏻राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत होने वाली प्रमुख गतिविधियां :

NSS क्या है ??

●. राष्ट्रीय एकता शिविर:-

राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) हर साल आयोजित किया जाता है और प्रत्येक शिविर की अवधि दिन-रात बोर्डिंग और लॉजिंग (आना जाना और रुकना) के साथ 7 दिन का होता है।

●साहसिक कार्यक्रम:-

ये कार्यक्रम हर साल आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लगभग 1500 राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा भाग लिया जाता है, जिनमें से कम से कम 50% स्वयंसेवक लड़कियां होती हैं। ये शिविर उत्तरी पूर्व क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश और हिमालयी क्षेत्र में आयोजित किए जाते हैं।

●गणतंत्र दिवस परेड शिविर:-

शिविर हर साल 1 से 31 जनवरी के बीच दिल्ली में होता है। एनएसएस का यह दल राजपथ पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होता है।

●राष्ट्रीय युवा महोत्सव: देश के विभिन्न हिस्सों में राज्य सरकारों के सहयोग से राष्ट्रीय युवा महोत्सव हर साल 12 से 16 जनवरी तक भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाता है।

👉🏻NSS में ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन:-

राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक के रूप में नामांकन करने के लिए अपने स्कूल / कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क करें। राष्ट्रीय सेवा योजना में रजिस्ट्रेशन फ्री है। राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवक को दो साल की अवधि में कुल 240 घंटे की सामाजिक सेवा समर्पित करना आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक को प्रति वर्ष 20 घंटे उन्मुखीकरण और 100 घंटे सामुदायिक सेवा में देना पड़ता है।

NSS के उद्देश्य:-

NSS क्या है ??

1. जिस समुदाय में काम कर रहे हैं, उसे समझना।

2. समुदाय की समस्याओं को जानना और उन्हें हल करने के लिए उनको शामिल करना।

3.सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना।

4. समूह स्तर पर जिम्मेदारियों को बांटने के लिए आवश्यक क्षमता का विकास करना।

5.आपातकाल और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए उनको विकसित करना।

6. राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का अभ्यास करना।

7. नेतृत्व गुणों और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण को प्राप्त करना।

8. सामुदायिक भागेदारी को जुटाने के कौशल को प्राप्त करना।

👉🏻NSS की विशेषताएँ :-

NSS क्या है ??

●ग्रामीण युवाओं को कार्य साक्षरता की अनौपचारिक शिक्षा देना।

●पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण संबंधी कार्यक्रम।

●स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण से संबंधित जागरूकता अभियान।

●हर साल विशेष शिविर कार्यक्रम का आयोजन।

●मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत का अध्ययन।

●राष्ट्रीय और सामाजिक समस्याओं से छात्रों को अवगत कराना।

●राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में सामाजिक सेवा।

👉🏻NSS के प्रतीक :-

यहाँ हम आपको बताते चलें की NSS के लोगो में जो प्रतीक उपयोग किया गया है वह भारत के उड़ीशा राज्य के पूरी शहर में स्थित प्रसिद्ध कोणांर्क सूर्य मंदिर ( द ब्लैक पैगोड़ा ) के विशाल रथ के पहिये से लिया गया है जिसमें 8 रेखाएँ हैं जो की एक दिन के आठ पहर को प्रदर्शित करती हैं तथा पहिया हमारे जीवन के स्थान और समय की स्थितियों को चित्रित करता है।

👉🏻NSS के द्वारा की जाने वाली गतिविधियां :-

NSS क्या है ??

●सफाई एवं स्वच्छता की जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन

●पौधारोपण एवं वनीकरण
सामाजिक समस्याओं, शिक्षा और स्वच्छता जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने वाले स्टेज शो या जुलूस

●जागरूकता रैलियां
डॉक्टरों की सहायता से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना

●सामुदायिक सर्वेक्षण कार्यक्रम
साहसिक कार्यक्रम

●गणतंत्र दिवस परेड शिविर

●राष्ट्रीय युवा महोत्सव

 

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

👉🏻NSS के द्वारा स्वयंसेवकों को दिए जाने वाले अवॉर्ड :-

●NSS राष्ट्रीय पुरुस्कार
●राज्य स्तरीय पुरुस्कार
●यूनिवर्सिटी स्तरीय पुरुस्कार
●जिला स्तरीय पुरुस्कार
●कॉलेज स्तरीय पुरुस्कार

👉🏻NSS Full Form क्या है ?

एन एस एस को हिन्दी में “राष्‍ट्रीय सेवा योजना” और इंग्लिश में “National Service Scheme” के नाम से जाना जाता है।

Lokendra Singh Tanwar
Auther at Hind Manch

लोकेन्द्र सिंह तंवर

आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं।

आप  The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।

By Lokendra Singh Tanwar

लोकेन्द्र सिंह तंवर

आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं। आप  The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link