राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण से अयोध्या सहित पूरा देश राममय हो चला है।
आगामी 22 जनवरी को नव्य-दिव्य राममंदिर में प्रभु श्री राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ऐसे में सभी रामभक्तों का उत्साह चरम पर है। अपने आराध्य के स्वागत और दर्शन करने के लिए कोई घर सजा रहा है तो कोई मंदिरों को सजा रहा है। पूरा देश एक बार फिर दीवाली मनाने की तैयारी कर रहा है।
अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का भी अब निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जिसकी तस्वीरें श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर साझा भी किया जाता है। अब इसी कड़ी में राम मंदिर (Ram Mandir) ट्रस्ट ने एक नई वीडियो साझा की है। जिसमें राम मंदिर (Ram Mandir) में रात के समय में हुई रौशनी को दिखाया गया है। यह वीडियो इतना आकर्षित है कि देखने वालों को मन मोहने वाली है।
बताते चलें कि राम मंदिर (Ram Mandir) की एक झलक पाने के लिए सभी उत्साहित हैं। ऐसे में नए साझा किए गए वीडियो में राम मंदिर (Ram Mandir) की छंटा देखने लायक है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राम मंदिर (Ram Mandir) पीली रौशनी से जगमग हुआ है। जिससे धरती पर स्वर्ग की अनुभूति होती है। आइए आपको बताते हैं इन तस्वीरों की खास बातें:
राम मंदिर (Ram Mandir) को सजाया गया रौशनी से
राम मंदिर (Ram Mandir) की जिन तस्वीरों को साझा किया गया है, वह बेहद ही सुंदर है। रौशनी से राम मंदिर (Ram Mandir) में कई गई नक्काशी और वास्तुकला की खूबसूरती और बढ़ रही है। राम मंदिर (Ram Mandir) की दीवारों और स्तम्भों पर बने देवी देवताओं के चित्र रौशनी से जगमगा उठे हैं। सामने आई तस्वीरों में राम मंदिर (Ram Mandir) के अंदर की वास्तुकला निखर कर सामने आ रही है।

राम मंदिर (Ram Mandir) के सिंह द्वार पर लगे हनुमानजी, हाथी, गरुड़, और सिंह के पास भी रौशनी की गई है। रात के समय सिंह द्वार पर हुई रौशनी से राम मंदिर (Ram Mandir) का दिव्य स्वरूप और निखर कर सामने आ रहा है। पूरे राम मंदिर (Ram Mandir) प्रांगण को ही पीली रौशनी से प्रकाशित किया गया है। राम मंदिर (Ram Mandir) में की गई रौशनी से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

राम मंदिर (Ram Mandir) की छतों पर भी जो रौशनी हुई है, उससे की गई नक्काशी और भी सुंदर लग रही है।राम मंदिर (Ram Mandir) के बाहर जटायु की मूर्ति बनी है, जिसपर भी रौशनी की गई है। जटायु की विशाल मूर्ति रात में रौशनी के कारण जीवंत हो उठी है। इसी के साथ बता दें कि राम मंदिर (Ram Mandir) में भगवान राम के आराध्य भगवान शिव के पूरे परिवार के चित्रों को बनाया गया है। भगवान शिव अपने साथ माता पार्वती, पुत्र गणेश और कार्तिक, सवारी नंदी के साथ दिखाई दे रहे हैं। राम मंदिर (Ram Mandir) के अंदर ही भगवान शिव की नृत्य करती हुई कई मुद्राओं में चित्र बनाएं गए हैं।

गर्भगृह के मुख्यद्वार पर सारे संसार के पालक विष्णु भगवान की चित्र को शेषनाग पर लेटी मुद्रा में उकेरा गया है। शेषनाग के विग्रह की शैय्या पर लेटे हुए भगवान विष्णु के मस्तक पर मुकुट है। उनके पांव के पास धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी विराजमान हैं। इन्ही के बगल में ब्रह्मा और महेश यानी देवों के देव महादेव के चित्र को भी उकेरा गया है। यदि एक नजर पूरे नव निर्मित राम मंदिर को देखा जाए तो मानो ऐसा लग रहा है कि पूरी सृष्टि को ही एक मंदिर में बना दिया गया हो।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।