75th Republic Day 2024 आज पूरा भारत 75वां गणतंत्र दिवस मनाना जा रहा है।
जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है। वर्ष 2024 का गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास है। इस बार की 75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) में जहां झांकियों में विभिन्नता रहने वाली है, वहीं देश की शौर्य की झलक भी देखने को मिलने वाली है। आज के इस मौके पर कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड हिस्सा लेगा। भारत के इस 75th Republic Day के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि की भूमिका में हिस्सा लेंगे।
वहीं आज देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली परेड के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी खास तैयारियां की है। जहां दिल्ली मेट्रो रोज सुबह 6 बजे से चलती है, वहीं आज सुबह 4 बजे से ही मेट्रो का संचालन शुरू किया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आज की परेड को देख पाएं।
75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) का आयोजन होगा खास
कर्तव्य पथ पर होने वाली इस परेड की शुरुआत सुबह दस बजकर 30 मिनट पर होगी। लगभग कुल 90 मिनट तक चलने वाली इस परेड में देश की विभिन्न कला, संस्कृति और एकता को देखने का अवसर मिलेगा। इसी के साथ सैन्य क्षेत्र में भी सैनिक अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए दिखाई देंगे।

देश के75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) दिवस के मौके पर सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार सैन्य परेड में यह पहली बार होगा जब सेना के तीनों अंगों ( नभ,जल,थल) की महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल होगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा रडार और पिनाका राकेट प्रणाली का परेड में नेतृत्व करेंगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा पिछले साल आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त हुई 10 महिला अधिकारियों में से हैं।

75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) की परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी। देश के इतिहास में यह पहली बार होगा कि सनातन परंपरा को मुख्य कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट के दौरान लगभग 15 महिला पायलट भी नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी।

वहीं सुरक्षा की बात करें तो दिल्ली को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। 75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) के मौके पर दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इस मौके पर दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री, एनएसजी, एसपीजी व सेना के कमांडो के अलावा सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। समारोह स्थल और उसके आसपास के इलाके में कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार रात 10 बजे दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गईं।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।