>
Budget 2024बजट में रेलवे के लिए रहने वाला है बहुत कुछ

Budget 2024 : 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट पेश किया जाएगा।

संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण इस बजट को पेश करने वाली हैं। इस बजट में रेलवे सेक्टर पर ज्यादा नजर रहने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि पहले रेल बजट और आम बजट अलग-अलग पेश किया जाता था। लेकिन, मोदी सरकार ने आम बजट और रेल बजट को संयुक्त रूप से पेश करना शुरू किया। इससे पहले जहां आम Budget  वित्त मंत्री पेश करते थे, वहीं रेल Budget को रेल मंत्री पेश किया करते थे।

जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार 2.0 का कार्यकाल भी इस वर्ष खत्म हो जाएगा। इसीलिए यह मोदी सरकार का अंतिम बजट भी रहने वाला है। यही कारण है कि जहां हर सेक्टर में Budget 2024 को लेकर कुछ न कुछ उम्मीदें हैं, वहीं रेलवे को भी उम्मीदें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस बार रेलवे बजट में आवंटन में बढ़ोतरी कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार,सरकार कुल आवंटन को बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रुपए तक कर सकती है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों के रोल आउट पर सरकार विशेष फोकस कर सकती है। बजट 2023 में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था।

Budget 2024 में रेलवे के लिए रहने वाला है बहुत कुछ

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सरकार इस बार के रेल बजट का बड़ा हिस्सा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर किया जाएगा। वर्ष 2024 चुनावी साल होने की वजह से इस समय मोदी सरकार का सबसे अधिक ध्यान देश में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने पर होगा। रेल बजट में सरकार का जोर इलक्ट्रोफिकेशन और दोहरीकरण पर विशेष जोर रहेगा। दोनों पर करीब 50,000 करोड़ रुपए का आवंटन आता हुआ दिखाई दे सकता है।

Budget 2024
बजट में रेलवे के लिए रहने वाला है बहुत कुछ

अंतरिम Budget 2024 में रेलवे का वंदे भारत ट्रेनों के सफल रोलआउट पर फोकस होगा। रेलवे ने अगले 3 साल में 400 वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने का लक्ष्य लिया है। इसलिए हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर का भी ऐलान इस बजट में हो सकता है। इसमें स्टेशन ट्रैक के आसपास सोलर पैनल भी बजट का हिस्सा रहने वाले हैं। सरकार इस Budget 2024 में निजी भागीदारी को बढ़ाकर सोलर पैनल लगाने को मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा ट्रेनों में वाईफाई भी सुविधा और अच्छे खान-पान को कैसे बढ़ावा दिया जाए। इसे लेकर भी बजट में चर्चा होगी। पीपीपी मॉडल के जरिए नॉन गैर रेवेन्यू बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है।

Budget 2024
बजट में रेलवे के लिए रहने वाला है बहुत कुछ

जानकारी के लिए बता दें कि इधर जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेल यात्रियों और रेलवे को लेकर कई तैयारियां की हैं। वहीं रेल मंत्री अनिल वैष्णव ने कहा कि रेलवे अब हर साल नई भर्ती करने वाला है। जिससे रेलवे से जुड़कर काम करने वालों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि रेल मंत्रालय ने अभी फिलहाल 5000 से अधिक सहायक लोको पायलट के पदों पर भर्ती निकाली है।

Budget 2024
बजट में रेलवे के लिए रहने वाला है बहुत कुछ

ऐसे में रेल मंत्री का बयान सामने आया है कि अभी लोको पायलट के बाद अन्य पदों के लिए भी रिक्तियां निकाली जाएगी। जिसमें करीब डेढ़ लाख से ज्यादा पद भरे जाने वाले हैं। वहीं रेल मंत्री का कहना है कि हमारी कोशिश है कि रेलवे में हर वर्ष भर्ती निकाली जाए। बताते चलें कि इससे पहले रेलवे में 4/5 वर्षों के अंतराल पर ही रेलवे की भर्तियां आती थी।

Budget 2024
बजट में रेलवे के लिए रहने वाला है बहुत कुछ

उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार बजट में खान-पान और अन्य सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। अक्सर देखा जाता है कि रेल यात्रा के दौरान यात्रियों में खान पान को लेकर बड़ी नाराजगी रहती है। जिससे कई बार यात्रियों और कैटरिंग स्टाफ के बीच नोकझोक की भी खबरें सामने आती रहती है।

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

One thought on “Budget 2024: 1 फरवरी को वित्तमंत्री पेश करेंगी देश का आम बजट, जानिए रेलवे को कितना मिलेगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link