Budget 2024 : आज से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है।
बता दें कि आज से 9 फरवरी तक संसद का सत्र चलने वाला है। जिसमें Budget 2024 पेश किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि संसद में सत्र का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ होगा। आज से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र का समापन नौ फरवरी को होगा। इस वर्ष का बजट सत्र दो पक्षों से बेहद खास है। जहां देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी, वहीं यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है।
लोकसभा 2024 का चुनाव भी नजदीक आ गया है। ऐसे में Budget 2024 से हर किसी को राहत की उम्मीद है। सरकार भी इस बात को जानती है कि आने वाले चुनाव में Budget 2024 एक बड़ी भूमिका निभाने वाला है। वहीं, संसद में चलने वाला यह सत्र हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी करने वाला है।

बताते चलें कि संसद में बजट सत्र से पहले सभी पार्टियों के साथ सर्वदलीय बैठक मंगलवार को हुई। यह सर्वदलीय बैठक संसद के पुस्तकालय में आयोजित की गई। सरकार की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों को आमंत्रित किया गया था। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दोनों सदनों राज्य सभा और लोकसभा के सभी नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद 1 फरवरी को वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम Budget 2024 पेश करेंगी। आइए जानते हैं कि अंतरिम बजट क्या होता है।
Budget 2024 महामहिम राष्ट्रपति करेंगी दोनों सदनों को संबोधित
दरअसल, सरकार को अपने हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले बजट पेश करना होता है। भारतीय संविधान 112 के अनुसार, सरकार को अपने वर्ष भर के केंद्रीय बजट को संसद में पेश करना अनिवार्य होता है। बता दें कि बजट किसी वित्तीय वर्ष में होने वाकई सरकार की आय और व्यय से जुड़ा दस्तावेज है। एक वित्तीय वर्ष हर साल 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च को समाप्त हो जाता है।
चूंकि, यह वर्ष चुनावी वर्ष होने के कारण यह सरकार का अंतरिम बजट रहने वाला है। इस बार सरकार जो भी बजट पेश करेगी, वह सिर्फ नई सरकार के आने तक सरकारी खर्चो को पूरा करने के लिए होगा। लोकसभा चुनाव के बाद चुनी हुई नई सरकार जुलाई में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगी।

आज से संसद सत्र की शुरुआत में सभी निलंबित सांसदों को भी बहाल किया जाना है। जिससे संसद के दोनों सदनों के नेता महामहिम राष्ट्रपति का संबोधन सुन सकें। बताते चलें कि संसद के पिछले सत्र के दौरान सदन में हंगामा करने के कारण 146 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। निलंबित सांसदों में 100 लोकसभा और 46 राज्यसभा के सांसद थे। लोकसभा की विशेष अधिकार समिति ने खेद जताने पर कांग्रेस के तीनों सांसदों अब्दुल खालिक, के जयकुमार एवं विजय बसंत का निलंबन खत्म करने की सिफारिश की है।
जानकारी के लिए बताते चलें कि संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा। जो 9 फरवरी तक चलेगा इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। 31 जनवरी को राष्ट्रपति का संबोधन होगा। जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। संसद में पेश होने वाले अंतरिम बजट से देश की जनता को काफी उम्मीदें हैं। जहां सरकार से जनता उम्मीद लगा रही है कि वह वस्तुओं कीमतों को कम करें, पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आए, देश में नए-नए रोजगार के विकल्प पैदा करे।
नौकरी पेशा और व्यापारी वर्गो में करों की छूट को लेकर वित्त मंत्री से इस बजट में काफी उम्मीदें हैं। जहां मोदी सरकार आगामी लोकसभा 2024 का चुनाव जीतकर देश में तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश करेगी। ऐसे में कल पेश होने वाला अंतरिम बजट एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।