>
Film City In Noidaफिल्म सिटी को बनाएंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप

Film City In Noida : यूपी में सुनाई देगा ,” लाइट, कैमरा, एक्शन।

अब यूपी में भी बड़े-बड़े फिल्मों की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए फ़िल्म सिटी का निर्माण यूपी में होने जा रहा है। जिसके लिए निर्माता कंपनी का नाम भी तय हो गया है। जी हां, यूपी में भी बहुत जल्द अब फिल्मों की शूटिंग शुरू होने जा रही है। दरअसल, सीएम योगी का यूपी में फ़िल्म सिटी का निर्माण करना ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए दिल्ली से सटे नोएडा में फिल्म सिटी का निर्माण यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में प्रस्तावित है। जिसे लेकर यूपी, बिहार एवं पूर्वांचल के कई फिल्मी कलाकार अपनी खुशी पहले ही जता चुके हैं। अब इसी कड़ी में फिल्म सिटी के लिए बॉलीवुड कई बड़े फिल्म मेकर्स निवेश कर रहे हैं।

Film City In Noida
फिल्म सिटी को बनाएंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप,

बताते चलें कि बीते दिनों यूपी के औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें Film City In Noida बसाने को लेकर कंपनियों ने Film City In Noida परियोजना को विकसित किए जाने के संबंध में अपना विजन, कॉन्सेप्ट, टाइमलाइन प्रस्तुत किया था। ऐसे में जब फाइनेंसियल बिट खोला गया तो फ़िल्म सिटी के निर्माता का नाम भी तय हो गया।

Film City In Noida बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर बनाएंगे फिल्म सिटी

जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा में प्रस्तावित फ़िल्म सिटी को बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप इस पूरे प्रोजेक्ट को बनाने वाले हैं। M/s bayview projects LLP बोनी कपूर व भूटानी फ़िल्म सिटी को बनाएंगे। इस प्रोजेक्ट को हाईएस्ट बिड देकर फ़िल्म सिटी परियोजना के लिए अधिकार अपने नाम किए हैं।

Film City In Noida
फिल्म सिटी को बनाएंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप

इसी बाबत बताते चलें कि कई बड़े फ़िल्म मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को बनाने में अपनी रुचि दिखाई थी। इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत करीब 10 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस प्रोजेक्ट की रेस में बायवीई प्रोजेक्ट्स एलएलपी, सुपरसोनिक टेक्नोबाइल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मैडॉक फिल्म्स, सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी सीरीज) दौड मे बनी हुई थी।

Film City In Noida
फिल्म सिटी को बनाएंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप

हालांकि, चारों कंपनियों को टेक्निकली सक्षम पाया गया। लेकिन, जब इस पूरे प्रोजेक्ट की फाइनेंसियल बिट खोली गई तो बाजी बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की M/s bayview projects LLP ने हाईएस्ट बिड देकर यह हासिल कर ली। अब इस तरह से साफ हो गया है कि अब फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के द्वारा ही फिल्म सिटी को बनाया जाएगा।

बताते चलें कि करीब 1000 एकड़ में बनाई जाने वाली फिल्म सिटी की कुल लागत 10 हजार करोड़ रुपए है। जिसमें पहले चरण में अनुमानित लागत 1510 करोड रुपए रहने वाली है। इसमें 75 एकड़ में कमर्शियल और 155 एकड़ में फिल्म सिटी से जुड़ी गतिविधियों का ढांचा तैयार होगा। फिल्म सिटी को विकसित करने वाली कंपनी को 90 साल का लाइसेंस दिया जाएगा। जिस भी कंपनी को फिल्म सिटी का लाइसेंस दिया जाएगा, वो इसके रख रखाव, पुर्ननिर्माण, मरम्मत का ध्यान रखेगी। नोएडा में फिल्म सिटी बनने से उत्तर प्रदेश में जहां रोजगार के नए विल्कप खुलेंगे, वहीं उत्तर प्रदेश की जीडीपी में भी इसका योगदान रहने वाला है।

Film City In Noida
फिल्म सिटी को बनाएंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप

बता दें कि बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्म मेकर हैं। बोनी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी के पति भी हैं। यूपी में फ़िल्म सिटी बनना अपने आप में एक बड़ी बात है। फ़िल्म सिटी बनने से जहां यूपी भी एक शूटिंग हब बनकर उभरेगा। वहीं इस क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ने की पूरी संभावनाएं हैं। जिसके कारण पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अभिनेता, अभिनेत्रियों, फ़िल्म मेकर्स, एवं फ़िल्म निर्माण में लगे लोगों को मुंबई, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

जब से नोएडा में फ़िल्म सिटी का प्रस्ताव पारित हुआ था। सीएम योगी से कई बॉलीवुड के एक्टर्स ने मुलाकात की थी। जिसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेताओं के नाम शामिल है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मनोरंजन और रोजगार के लिहाज से फ़िल्म सिटी का बनना काफी सहायक सिद्ध हो सकता है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link