>
Arvind KejriwalArvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Arvind Kejriwal : मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बताते चलें कि अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी की तरफ से एक बयान आया था कि भारतीय जनता पार्टी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गए आरोपों को लेकर जांच एजेंसियां जांच कर रही है। इस दौरान Arvind Kejriwal का ये बयान कई सवाल खड़े करने वाला है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रमुख Arvind Kejriwal एक उद्घाटन समारोह के बाद कहा कि वे हमारे खिलाफ कोई भी साजिश रच सकते हैं। मगर मैं भी दृढ़ हूं। मैं झुकने वाला नहीं हूं। वे मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। तब मुझे छोड़ने की बात कर रहे हैं। लेकिन, मैंने कहा कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा। कभी नहीं, बिल्कुल भी नहीं।

Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Arvind Kejriwal ने अपने भाषण में यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा राष्ट्रीय बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर केवल 4 प्रतिशत ही खर्च करती है। वहीं दिल्ली सरकार अपने बजट का 40 प्रतिशत शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्चा करती है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने भाषण के दौरान अपने दल के वरिष्ठ नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का भी नाम लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी एजेंसिया हमारी पार्टी के पीछे पड़ी हुई हैं। मनीष का दोष सिर्फ इतना है कि वो अच्छे स्कूल बनवा रहे थे, वहीं सत्येंद्र का दोष है कि वो अच्छे और विश्वस्तरीय अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक बनवा रहे हैं।

Arvind Kejriwa
Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली की जनता उन्हें बहुत प्यार देती है। उन्हें उम्मीद है कि ये प्यार और दुलार आगे भी बना रहेगा। इसके अलावा वो दिल्ली की जनता से ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण के दौरान कहां की अगर मनीष सिसोदिया स्कूल के बुनियादी ढांचे की बेहतरी और शिक्षा पर काम नहीं कर रहे होते तो ऐसा नहीं कर पाते। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह दिल्ली की शिक्षा को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे थे।

Arvind Kejriwa
Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

और, उन्हें तोड़ने की हर तरह की साजिश रची गई। लेकिन, वह हमें रोक ना सके। अरविंद केजरीवाल का यह बयान रविवार को दिल्ली पुलिस के विधायकों की खरीद फरोखों के दावों के संबंध में नोटिस देने के लिए आप मंत्री आतिशी के घर जाने के कुछ घंटे बाद आया। आपने दावा किया है कि भाजपा ने उसके साथ विधायकों को तोड़ने की कोशिश की है।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली पुलिस जब मंत्री आतिशी के घर पर नोटिस लेकर पहुंची। तो आतिशी घर पर मौजूद नहीं थी। इसलिए दिल्ली पुलिस ने वह नोटिस शिक्षा मंत्री के ओएसडी को दे दिया। आतिशी को सोमवार यानी 5 फरवरी तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

इस मामले में अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस दिया गया था, शनिवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को नोटिस दिया। जिसमें उनसे आरोपों के संबंध में तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया। पुलिस ने अरविंद केजरीवाल से आरोपों की जांच में शामिल होने और उन आप विधायकों के नाम बताने को कहा है। जिसे कथित तौर पर भाजपा ने संपर्क किया था।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link