>
Yogi cabinet expansionलोकसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल में जुड़ेंगे नए मंत्री

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव से पहले एनडीए के बड़े नेता हुए नाराज

Lok Sabha Election 2024 आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं। देश में आम लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें देश की जनता अपना बहुमूल्य मतदान करके देश का प्रधानमंत्री चुनेगी। ऐसे में जहां सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी अपनी हर संभव कोशिश में है कि इस बार इसकी सरकार की हैट्रिक लगे। और, वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन बनाकर बीजेपी की इस मंशा पर पानी फेरना चाहते हैं।

इसीलिए जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पूर्व से पश्चिम तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन से अलग हुए राजद पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने भी जन विश्वास रैली निकालकर नीतीश कुमार और बीजेपी की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024
चुनाव से पहले एनडीए के बड़े नेता हुए नाराज

हालांकि, कुछ दिन पहले बने इंडिया गठबंधन जिस लक्ष्य के साथ बनी थी कि पीएम मोदी को इसबार हराकर उन्हें सत्ता से बेदखल किया जाए। वैसा अभी होता कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। अब ऐसे में इंडिया गठबंधन भी कही टूटता नजर आ रहा है। इसके इसके पीछे कारण है कि इंडिया गठबंधन का हर दल चाहता है कि उनकी पार्टी का ही कोई बड़ा नेता पीएम पद का दावेदार बने। लेकिन, ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

Lok Sabha Election 2024 : ओम प्रकाश राजभर हुए बीजेपी से परेशान

अब ऐसे में एक बुरी खबर यूपी से आ रही है। जो कि एनडीए की तरफ से आ रही है। जी हां, जहां इंडिया गठबंधन के नेता आपस में नाराज हैं, वहीं एनडीए के एक बड़े नेता ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई भूचाल आ रहे हैं। जहां अखिलेश यादव कि पार्टी समाजवादी पार्टी में उथल पुथल मची हुई है। वहीं एनडीए में भी एक बड़े नेता की नाराजगी भी सामने आ रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि एनडीए गठबंधन की उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने नाराजगी जाहिर की है। बताते चलें कि बीते कई महीने पहले सुभासपा एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनी थी। लेकिन, अभी तक पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को किसी भी प्रकार का कोई मंत्री पद नहीं दिया गया है। इसपर राजभर ने नाराजगी जाहिर की है। इस बात को राजभर सार्वजनिक तौर पर भी स्वीकार कर चुके हैं। और, इस बात को लेकर अपनी हताशा भी जता चुके हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि उन्हें आने वाले समय में कोई मंत्री पद नहीं मिलता है तो वो इस बार की होली नहीं मनाएंगे।

Lok Sabha Election 2024
चुनाव से पहले एनडीए के बड़े नेता हुए नाराज

Lok Sabha Election 2024 इधर जब उनसे सवाल पूछा गया कि उनकी पार्टी के एक विधायक ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है। इसका जवाब देते हुए राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी सुभासपा के सिंबल पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा था, उसी ने क्रॉस वोटिंग की है। हम उस विधायक की सदस्यता खत्म कर देंगे। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने अपने अंदाज में कहा कि,” बात कहता हूं खरा,गोली चले चाहे छर्रा।’

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, सपा एवं अन्य राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में अपनी-अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। बताते चलें की उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। बता दें कि दिल्ली की गद्दी तक का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। इसीलिए, हर राजनीतिक दल अपने वोटबैंक साधने में लगे हुए हैं। जहां सभी राजनीतिक पार्टी अपने बड़े नेताओं के साथ अब चुनावी तैयारी में लगे हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link