Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस को लगते एक के बाद एक बड़े झटके
Lok Sabha Election 2024 से ठीक पहले कांग्रेस को बुधवार बड़ा झटका लगा है। सभासद से विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तक के 40 वर्ष के सफर में राहुल गांधी के करीबी अजय कपूर नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। सपा से सीट बंटवारे में मिली कानपुर नगर लोकसभा सीट के संभावितों में उनका भी नाम था। विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार हारने और कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति के बीच उनको पार्टी में भविष्य नहीं दिख रहा था।

दिल्ली में कई दिन से डेरा डाले पूर्व विधायक अजय कपूर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, महाराष्ट्र व बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, आइटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता अनिल बलूनी ने सदस्यता दिलाई। कांग्रेस के कमजोर होते जनाधार व अपने राजनीतिक भविष्य की तलाश में 2022 में उनके भाजपा में जाने की अटकलें थीं।

बुधवार सुबह उन्होंने इंटरनेट राष्ट्रीय मीडिया प्लेटफार्म एक्स से कांग्रेस का चिन्ह हटा दिया। इसके बाद दोपहर में वह भाजपा में शामिल हो गए, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को युगपुरुष बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही 20 से 25 हजार समर्थकों के साथ बड़ा – कार्यक्रम करके कांग्रेस ही नहीं, सभी दलों के यूपी और बिहार के लोगों को भाजपा में लाएंगे।
Lok Sabha Election 2024 :
अमेठी में कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी को लेकर कोई इशारा नहीं किया है। कार्यकर्ता राहुल गांधी को यहां से Lok Sabha Election 2024 में उतारने की गुहार लगा रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी केरल के वायनाड के अलावा अमेठी से भी Lok Sabha Election 2024 लड़ेंगे। इसको लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से संसदीय क्षेत्र में तीन राउंड का एक इंटरनल सर्वे करवाया गया है।

कई रिटायर्ड प्रोफेसर और विद्वानों ने सर्वे किया है। इस दौरान मिले फीडबैक के आधार पर राहुल गांधी का नाम बतौर Lok Sabha Election 2024 प्रत्याशी कांग्रेस आलाकमान को भेजा गया है। जल्द ही इसको लेकर कांग्रेस कमेटी की तरफ से घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र ने कहाकि राहुल भंइया ही अमेठी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कुछ करेगी -अखिलेश यादव
वहीं बीजेपी पर सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ईडी, सीबीआइ, इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों के जरिए डरा-धमका कर पार्टी फंड वसूल रही है। सपा सुप्रीमों ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि बांड के जरिए साढ़े छः हजार करोड़ का चुनावी चंदा लिया गया है। बीजेपी आगामी Lok Sabha Election 2024 को जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। मतदान के समय धांधली की भी तैयारियां है। ऐसे में मतदाताओं को अपने अधिकार और वोट की रक्षा स्वयं करनी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि Lok Sabha Election 2024 आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र, ‘संविधान, आरक्षण सब पर खतरा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरी व्यवस्था चौपट है, सरकार हर स्तर पर विफल है। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए झूठे वादे, विज्ञापनों में दर्शाए जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि दस वर्ष में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापारी परेशान है।
सरकार की नीतियां कंपनियों को मुनाफा पहुंचाने का काम कर रही हैं। राष्ट्रीय संपत्तियों को एक-एक कर बेचा जा रहा है। पूरे व्यापार पर कुछ उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा कि सीटों पर समाजवादी पार्टी और ही गठबंधन की जीत होने जा रही है। समाजवादी पार्टी और पीडीए मिलकर सामाजिक, आर्थिक न्याय की अंतिम लड़ाई लड़कर भाजपा की सरकार को सत्ता से हटाने जा रही है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।