भारत रत्न : देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से जुड़ी रोचक बातें
भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान होता है। भारत सरकार ने इस वर्ष भारत रत्न बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गरीबों, शोषितों, वंचितों की आवाज कर्पूरी ठाकुर को देने का एलान किया है। भारत रत्न उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।जिन्होंने देश हित में अद्भुत योगदान दिया है। भारत रत्न कला, साहित्य, विज्ञान,समाज सेवा एवं खेल के क्षेत्र में दिया जाता है।
भारत रत्न सभी सम्मानों में सबसे बड़ा है, इस सम्मान को पाने वाला व्यक्ति पूरे देश में सम्मानित अतिथि के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं कि भारत रत्न ग्रहण करने के लिए क्या योग्यता है, कैसे इसके लिए किसी व्यक्ति का चुनाव किया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको ये सारी जानकारी देने वाले हैं।
भारत रत्न, जिसे “ज्यूवेल ऑफ़ इंडिया” के रूप में भी जाना जाता है। भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। इस सम्मान का शुभारंभ 2 जनवरी 1954 को हुआ था। प्रथम भारत रत्न सम्मान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ. सी. वी. रमन, और चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को दिया गया था। जानकारी के लिए बता दें भारत रत्न देश का सबसे ऊँचा नागरिक सम्मान है।

इसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति देश के लिए आदर्श और प्रेरणा स्रोत बनते हैं। भारत रत्न एक ऐसे सम्मान का प्रतीक है। जो देश के प्रतिनिधि व्यक्तियों को दिया जाता है। इसका मूल्य और महत्व सबसे बड़ा है। और इसके द्वारा व्यक्ति को देश के लिए दिए गए योगदान का सम्मान मिलता है। भारत रत्न विजेता में अनुशासन, सम्वेदना, और मानवता के गुणों को देखा जाता है जो एक व्यक्ति को इस अद्भुत सम्मान तक पहुंचाता है।
भारत रत्न की चयन प्रक्रिया
इस नागरिक सम्मान को प्रदान करने के लिए एक चयन समिति का गठन किया जाता है। जो भारत के राष्ट्रपति के नेतृत्व में होती है। इस कमेटी में भारत के उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोक सभा के स्पीकर, लोक सभा में विपक्ष के नेता और राज्य सभा में विपक्ष के नेता शामिल होते हैं। जब कमेटी एक व्यक्ति का चयन करती है, तो इस सुझाव को राष्ट्रपति की मंजूरी हासिल करने के लिए भेजती है। अगर राष्ट्रपति इस सुझाव से सहमति देते हैं, तो व्यक्ति को भारत रत्न दिया जाता है।

भारत रत्न प्राप्त करने वालों को मिलने वाली सुविधाए
इस नागरिक सम्मान को प्राप्त करने वालों को कैबिनेट मंत्रियों के बराबर वीआईपी का दर्जा मिलता है। इस नागरिक सम्मान को पाने वाला व्यक्ति आयकर से मुक्त होता है। इसे पाने वाले व्यक्ति को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाता है। इस सम्मान से सम्मानित व्यक्ति को हवाई जहाज, ट्रेन, और बस में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है। यदि किसी व्यक्ति को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है और वो अन्य किसी दूसरे राज्य में जाता है, तो उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा मिलता है। राज्य सरकारें इस नागरिक सम्मान पाने वाली व्यक्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं प्रदान करती हैं।
भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों की संख्या
बता दें कि इस नागरिक सम्मान से अभी तक की कुल 49 लोगों को सम्मानित किया गया है। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट रहे व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इस नागरिक सम्मान से सम्मानित व्यक्तियों के नाम निम्न हैं
प्रणब मुखर्जी -2019
भूपेन हजारिका -2019
नानाजी देशमुख – 2019
मदन मोहन मालवीय -2015
अटल बिहारी वाजपेयी- 2015
सचिन तेंदुलकर – 2014
सीएनआर राव – 2014
पंडित भीमसेन जोशी – 2008
लता दीनानाथ मंगेशकर – 2001
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान – 2001
प्रो. अमर्त्य सेन – 1999
गोपीनाथ बोरदोलोई – 1999
जयप्रकाश नारायण – 1999
पंडित रविशंकर – 1999
चिदंबरम सुब्रमण्यम – 1998
मदुरै शनमुखावदिवु सुब्बुलक्ष्मी – 1998
डॉ. अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम – 1997
अरुणा आसफ अली – 1997
गुलजारी लाल नंदा – 1997
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा – 1992
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद -1992
सत्यजीत रे – 1992
मोरारजी रणछोड़जी देसाई – 1991
राजीव गांधी – 1991
सरदार वल्लभभाई पटेल -1991
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर – 1990
डॉ. नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला – 1990
मरुदुर गोपालन रामचंद्रन – 1988
खान अब्दुल गफ्फार खान – 1987
आचार्य विनोबा भावे – 1983
मदर टेरेसा – 1980
कुमारस्वामी कामराज – 1976
वराहगिरी वेंकट गिरी – 1975
इंदिरा गांधी – 1971
लाल बहादुर शास्त्री – 1966
डॉ. पांडुरंग वामन केन – 1963
डॉ. जाकिर हुसैन – 1963
डॉ. राजेंद्र प्रसाद – 1962
डॉ. बिधान चंद्र रॉय – 1961
पुरुषोत्तम दास टंडन – 1961
डॉ. धोंडे केशव कर्वे – 1958
पं. गोविंद बल्लभ पंत -1957
डॉ. भगवान दास – 1955
जवाहरलाल नेहरू – 1955
डॉ. मोक्षगुंडम विवेस्वराय -1955
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी – 1954
डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन -1954
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन – 1954
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।