>
Xstream AirFiber

Xstream AirFiber: इस प्लान के अंतर्गत यूजर 1TB तक डेटा का यूज कर सकता है जो कि कंपनी की फेयर यूसेज पॉलिसी के अंतर्गत मिलता है।
Airtel की एक्स्ट्रीम एयरफाइबर सर्विस (Xstream AirFiber service) अब केवल 6 महीने नहीं, बल्कि 12 महीने के सब्सक्रिप्शन ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध होगी। कंपनी ने अपने इस नए प्लान को अपडेट कर दिया है। लेकिन ये सर्विस की अपडेट अभी कुछ चुने हुये सर्कल्स में ही लागू किया गया है। क्या है ये नया प्लान, और इसमे किस सर्कल के यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा, आइये जानते हैं सभी जरूरी बातें विस्तार से।

Xstream AirFiber प्लान उपग्रेड:-

Xstream AirFiber

अगर आप Airtel के वायरलेस इंटरनेट सर्विस का इस्तमल करते हैं तो यह खबर आपको उत्साहित कर सकती है। कंपनी ने Xstream AirFiber प्लान को उपग्रेड किया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद के यूजर्स अब 12 महीने के Xstream AirFiber प्लान के साथ भी सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकते हैं। Bharti Airtel 5G FWA सर्विस 100Mbps इंटरनेट स्पीड वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अब से पहले यह सर्विस सिर्फ 6 महीने की वैधता के साथ ही आती थी। लेकिन अब इसे 12 महीने के लिए भी इसका सब्स्क्रिप्शन लिया जा सकता है।

6 महीने वाले सब्स्क्रिप्शन की कीमत 6,675 रुपये है जिसमें जीएसटी (GST) और 1000 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज भी शामिल है। अब कंपनी ने 12 महीने वाला प्लान को भी पेश कर दिया है जिसका प्राइस 11,314 रुपये है। इसमें सभी तरह के चार्ज शामिल हैं। इसमे फाइदा यह है की इस सब्स्क्रिप्शन में 12 महीने वाले प्लान के साथ यूजर को किसी भी तरह का इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा।

इस प्लान के अंतर्गत कस्टमर्स 1TB तक डेटा का यूज कर सकता है जो कि कंपनी की फेयर यूसेज पॉलिसी के अंतर्गत आता है। इसके अलावा, यानी कोटा समाप्त होने पर स्पीड 2Mbps तक गिर जाती है। कस्टमर्स को इसमें एक्स्ट्रीम प्रीमियम का एक्सेस भी मिल जाता है। Airtel Xstream AirFiber में कस्टमर्स को 100Mbps तक की हाई स्पीड मिल जाती है। लेकिन कंपनी का यह भी कहना है कि यदि आपके शहर में फाइबर कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है तो वह एक्सट्रीम एयरफाइबर से भी बेहतर है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link