14 फरवरी को होगा Skoda Octavia Facelift का ग्लोबल डेब्यू: अपडेटेड डिजाइन नई हेडलाइट्स, बंपर, फ्रंट ग्रिल के साथ लौंच किया जाएगा
Skoda Octavia: 14 फरवरी को चेक रिपब्लिकन कार मेकर स्कोडा की ऑक्टेविया फेसलिफ्ट का ग्लोबल डेब्यू होगा। कार के नए मॉडल के प्रिव्यू स्केच की एक सीरीज की झलक सामने आई थी, जिससे ऑक्टेविया फेसलिफ्ट के स्लीकर संस्कारण का खुलासा हुआ है।
2024 Skoda Octavia: 14 फरवरी, 2024 को ग्लोबल मार्केट में पेश होगी, स्कोडा ऑटो ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है। जिसका ऑक्टेविया फेसलिफ्ट कंपनी एक से जादा स्केच भी जारी किए हैं जो 2024 स्कोडा ऑक्टेविया के स्मूथ संस्कारण का खुलासा करते हैं। कंपनी ने यह भी कनफर्म किया कि नई ऑक्टेविया को स्पोर्टलाइन और VRS संस्कारण के साथ पेश किया जाएगा.
यह बदलाव होंगे अपडेटेड Skoda Octavia के डिजाइन में-

मिली जानकारी के अनुसार, अपडेटेड Skoda Octavia के डिजाइन में कुछ बदलाव निश्चित है। इस बदलाव में पॉवरट्रेन चेंजेस एक्सपेक्टेड नहीं है। बताया ये भी जा रहा है कि Skoda Octavia EV को इसी दशक में पेश किया जा सकता है।
Skoda Octavia Facelift के दोबारा डिजाइन किए गए बंपर और नई फ्रंट ग्रिल एक्सटीरियर में सबसे बड़े बदलाव के रूप में पेश हुआ है। इस तरह यह एक शार्प लुक ऑक्टेविया फेसलिफ्ट को देता है। जबकि नए लुक वाले फ्रंट एंड को नई हेडलाइट्स पूरा करती हैं।
इन पावरट्रेन में फेसलिफ्ट संस्कारण को पेश किया जा सकता है-
गौरतलब है की, स्कोडा ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कौन से पावरट्रेन पेश होंगे फेसलिफ्टेड संस्कारण में। हालांकि, माना ये जा रहा है कि ऑक्टेविया फेसलिफ्ट को 2.0-लीटर टर्बो डीजल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल, और माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन में लाये जाने की उम्मीद है।
प्लग इन हाइब्रिड वेरिएंट भारत में आ सकता है
स्कोडा एक इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव भी तैयार कर रही है, ऑक्टेविया का, जिसके ICE संस्कारण आने के बाद बाजार में आने की संभावना है. इसमें फॉक्सवैगन ग्रुप का 89kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है, जिसके लिए दावा किया जाता है की इसमे 595 किमी से अधिक की WLTP रेंज मिलती है. उम्मीद है कि स्कोडा प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक के साथ भारतीय बाजार में भी ऑक्टेविया आरएस आईवी पेश कर सकती है. इसके अलावा नई सुपर्ब को भी देश में पेश किया जा सकता है. इसके साथ ही कंपनी इस साल देश में Enyaq iV इलेक्ट्रिक एसयूवी भी पेश करेगी.
2024 Skoda Octavia के फिचर्स-
स्कोडा ने इस सेडान के इंजन डिटेल्स का खुलासा अभी तक नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि नई Skoda Octavia में माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन, 2.0 लीटर टर्बो डीजल और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, मिलेगा. कोडियाक और नई Skoda Octavia में भी सुपर्ब की तरह, प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है। 1.5-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा प्लग-इन हाइब्रिड या PHEV में एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ, जो 204bhp का पावर जेनरेट करता है.
इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी पेश करेगी ऑक्टेविया का-
2022 की रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस दशक में इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी ऑक्टेविया का पेश करेगी। इसमें फॉक्सवैगन ग्रुप ब्रांड की 89kWh बैटरी का एडवांस्ड संस्कारण होने की संभावना है। यह अगले साल 200kW तक की चार्जिंग रेट के साथ और 595km से ज्यादा की WLTP रेंज के साथ आएगी।
भारत में लाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, स्कोडा की इस लेटेस्ट ऑक्टेविया को। हालांकि, ऐसी उम्मीद थीं कि ब्रांड लिमिटेड नंबर्स में प्लग-इन हाइब्रिड टेक्निक के अलावा ऑक्टेविया RS iV लौंच कर सकता है। 20 सालों से ज्यादा समय से यह सेडान भारत में सेल हो रही है। आधिकारिक जानकारी के तौर पर इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स सेल हुई हैं।
इस साल की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च होगी Enyaq iV इलेक्ट्रिक SUV-
मिली जानकारी के अनुसार, सुपर्ब की वापसी की भी बातें थीं। हालांकि, अब तक कोई अपडेट इसको लेकर नहीं आया है। वहीं इस साल की दूसरी छमाही में भारत में Enyaq iV इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च होने वाली है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Deepak Maurya
दीपक कुमार मौर्य
आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।