>
JSW GROUP

JSW GROUP: ओडिशा में इलेक्ट्रिक कार, ईवी बैटरी और कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी जिंदल स्टील वर्ल्ड यानी JSW ग्रुप। इसके लिए कंपनी ने बीते कल यानी 10 फरवरी को राज्य सरकार के साथ डील (MOU) साइन कर दिया है। कंपनी एक प्लांट कटक में लगाएगी इलेक्ट्रिक व्हीकल और ईवी बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग के लिए।
वहीं, दूसरा प्लांट पारादीप में इलेक्ट्रिक व्हीकल से संबंधित कंपोनेंट्स के लिए बनेगा। दोनों प्लांट के लिए कंपनी 40,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इनमें से कटक प्लांट के लिए 25,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। वहीं पारादीप में, 15,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

ईवी बैटरी प्लांट 50 गीगावॉट का लगाया जाएगा-

JSW ग्रुप ने बताया कि दो चरण में यह इनवेस्टमेंट किया जाएगा। साथ ही कहा कि वह गुजरात और तमिलनाडु के जैसे ओडिशा में भी EV निर्माण का पूरा इकोसिस्टम बनयेगी। JSW ग्रुप ने बताया कि एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट में 50 गीगावॉट का ईवी बैटरी प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसमें बैटरियां तैयार होंगी, कमर्शियल और सवारी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए। इसके अलावा यहां कॉपर स्मेल्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, लिथियम रिफाइनरी और ईवी से संबंधित कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट निर्मित की जाएगी।JSW GROUP

11 हजार लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद-

 

इस प्रोजेक्ट से 11,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। ग्रुप ने बताया कि कटक में 4,000 और पारादीप में 7,000 रोजगार के अवसर मिलने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट के जरिए आसापास सपोर्टिंग सर्विस के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे MSME डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ऑटो कंपोनेंट सप्लाई चेन और सर्विस सेक्टर में ढेर सारे नौकरियों के अवसर पैदा करेगा।

JSW और MG मोटर इंडिया साथ मिलकर कार बनाएगी-

कंपनी ने कुछ दिन पहले ही एक ज्वाइंट वेंचर का ऐलान किया था, MG मोटर इंडिया के स्वामित्व वाली SAIC मोटर कॉर्प के साथ। यह ज्वाइंट वेंचर खास तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम को प्राथमिकता देगा। JSW एक करोड़ टन सालाना स्टील निर्मित करने वाली भारत की पहली कंपनी है। MG मोटर एक ब्रिटिश ब्रांड है जिसे चीन की कंपनी SAIC मोटर के द्वारा अधिग्रहण किया गया है।

भारतीयों के पास 45-48% हिस्सेदारी रहेगी-

जिंदल का स्वामित्व लगभग 45-48% MG मोटर इंडिया में होगा, जबकि डीलरों और भारतीय कर्मचारियों के पास 5-8% होने का अनुमान है। इसके बाद बची हिस्सेदारी शंघाई ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन यानी SAIC के पास रहेगी। SAIC मोटर का भारतीय ब्रांच है MG मोटर इंडिया, जिसका मुख्यालय चीन के शंघाई में स्थित है। SAIC चाइनीज ऑटोमोबाइल निर्माता है।

JSW भारत में हाई-परफॉरमेंस वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाएगी-

हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने की योजना बना रही है, JSW भारतीय बाजार में। सज्जन जिंदल ने जनवरी में यह जानकारी एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान दी थी। कंपनी इसके हिस्सेदारी के लिए चाइनीज कंपनी BYD से भी बात कर रही है।
यूरोप में भी JSW इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लौंच करेगी। JSW के पास अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं है, ऐसे में कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा गाय है कि कंपनी MG इंडिया प्लांट्स में इन गाड़ियों का निर्माण करेगी।

JSW साल 2020 में ही इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने वाली थी-

2020 में ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी को JSW लॉन्च करने वाली थी। जिसके लिए कंपनी ने करीब 3,500 से 4,000 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना भी बनाई थी। कंपनी अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में लगाने की योजना बना चुकी थी। हालांकि, कोरोना महामारी और भारत-चीन के बीच सीमा विवाद की वजह से योजना आगे नहीं बढ़ पाई थी।

5 हजार करोड़ रुपए निवेश किए SAIC ने भारत में-

लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का SAIC ने भारत में निवेश किया है इसके अलावा इतना ही और निवेश करने के लिए तैयार है। हालांकि, MG मोटर ने भारत में अपने ऑपरेशन्स को बनाए रखने के लिए भारतीय कंपनी के साथ एग्रीमेंट में हुई देरी के कारण अपनी मूल कंपनी से उधार लिया है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link