>
ऑटोमोबाइल

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने की 2024 की धमाकेदार शुरुआत…….

ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors की जनवरी में सेल्स की साल-दर-साल के आधार पर इसमे 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने अभी पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित 54,033 यूनिट्स की सेल की है। वहीं पिछले वर्ष की बात करे तो इसी समान अवधि में इसकी बिक्री 48,289 यूनिट्स थी। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए इस वर्ष की शुरुआत बहोत अच्छी हुई है। इनमें से अधिकतर कंपनियों ने जनवरी में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में बढ़ोतरी हासिल की है। जनवरी 2024 में लगभग चार लाख कारों की सेल हुई है। बड़ी कार निर्माण में शुमार Maruti Suzuki की सेल्स पिछले साल की सेल से लगभग 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,72,535 यूनिट्स की बिक्री की थी। जो की जनवरी 2024 के सेल से काफी कम है।

ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors की जनवरी में सेल्स साल-दर-साल आधार पर इसमे 12 प्रतिशत वृद्धि हुई है। कंपनी ने अभी पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित 54,033 यूनिट्स की सेल की है। वहीं पिछले वर्ष की बात करे तो इसी समान अवधि में इसकी बिक्री 48,289 यूनिट्स थी। जिसमे टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है।

इलेक्ट्रिक कार में लोगो की दिलचस्पी:-

ऑटोमोबाइल

जनवरी 2024 में कंपनी ने कुल 400 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। इसमे पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले करीब 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले कुछ महीनों में ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने Harrier, Nexon और Safari के अपडेटेड संस्कारण पेश किए हैं, जिसमे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी किया है। इससे कंपनी की सेल्स की बढ़ोतरी में बड़ा योगदान दिया है। EV के संस्कारण में कंपनी की वृद्धि साल-दर-साल के आधार पर 69 प्रतिशत रही है। हाल ही में इसने Punch का इलेक्ट्रिक संस्कारण पेश किया था।

इलेक्ट्रिक कार में लोगो की दिलचस्पी हर दिन बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक कार के संस्कारण में लगभग 85 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर है।

ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor मे करीब 8.5 प्रतिशत की वृद्धि:-

ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor जो की दक्षिण कोरिया की है इसकी जनवरी में होलसेल्स मे करीब 8.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 67,615 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान इसी समय में कंपनी ने 62,276 यूनिट्स की बिक्री की थी। देश में ह्युंडई की सेल्स 92 प्रतिशत से बढ़कर 24,609 यूनिट्स पर पहुंच गई जो कंपनी के लिए बड़ी बात है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 12,835 यूनिट्स कारों की बक्री की थी।

Honda Cars की सेल्स 10 प्रतिशत से जादा बढ़कर 8,681 यूनिट्स की रही जनवरी 2024 में। जनवरी 2024 में कंपनी के एक्सपोर्ट में भी वृद्धि हुई है। इसने जनवरी में 4,531 यूनिट्स कारों का एक्सपोर्ट किया। कंपनी की सेल्स की इस वृद्धि में पिछले वर्ष लॉन्च की गई SUV Elevate का बहोत बड़ा योगदान रहा है।

पिछले वर्ष के सितंबर महीने में कंपनी ने Elevate को लॉन्च किया था। जिसने काफी लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींचा, इसकी प्रत्येक महीने में औसतन बिक्री 4,000 यूनिट्स से जादा की है। होंडा कार्स ने पिछले वर्ष जनवरी 2023 में 7,821 यूनिट्स कारों की बिक्री की थी।

पिछले कुछ महीनों में होंडा कार्स के Elevate ने बिक्री दर को बढ़ाने में काफी मदद की और इसका बहोत बड़ा योगदान रहा है कंपनी के ग्रोथ में। जबकि हाल ही में होंडा कार्स ने Elevate का प्राइस 58,000 रुपये तक बढ़ा दिया था। इसका शुरुआती दाम 11.58 लाख रुपये का है। इसके टॉप-एंड डुअल-टोन संस्कारण का दाम बढ़कर 16.48 लाख रुपये हो गया है। कॉम्पैक्ट SUV Elevate में पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link