>
Bharat Ratna 2024पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन होंगे सम्मानित

Bharat Ratna 2024: कृषि क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन भी होंगे सम्मानित

भारत सरकार ने इस साल Bharat Ratna 2024 के लिए अभी तक पांच लोगों के नामों की घोषणा की है। जिसमें दो लोगों के नाम की घोषणा पहले हुई थी, वहीं अब तीन नामों का आज एलान किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष भारत सरकार ने बिहार के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और बीजेपी के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को Bharat Ratna 2024 देने की घोषणा की थी। वहीं अब इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह , पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान Bharat Ratna 2024 देने की घोषणा की है।

Bharat Ratna 2024
पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन होंगे सम्मानित

इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने एक के बाद एक तीनों हस्तियों के बारे में जानकारी देते हुए, उन्हें ये सम्मान देने की घोषणा की। बता दें कि केवल लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर बाकी सभी चार लोगों को ये सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है।

Bharat Ratna 2024: पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन होंगे सम्मानित

पीएम मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के बारे में लिखा,” यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव गरू को Bharat Ratna 2024 से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है।

Bharat Ratna 2024
पीवी नरसिम्हा राव को दिया जाएगा मरणोपरांत सम्मान

उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था। प्रधान मंत्री के रूप में नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।

पीएम मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को Bharat Ratna 2024 दिए जाने पर उनके बारे में लिखा,” हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को Bharat Ratna 2024 से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

Bharat Ratna 2024
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को दिया जाएगा मरणोपरांत सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

पीएम मोदी ने कृषि क्रांति के जनक और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को Bharat Ratna 2024 की घोषणा करते हुए लिखा,”यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है।

Bharat Ratna 2024
कृषि क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन भी होंगे सम्मानित

उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

हम एक अन्वेषक और संरक्षक के रूप में और कई छात्रों के बीच सीखने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाले उनके अमूल्य काम को भी पहचानते हैं। डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैं हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि और इनपुट को महत्व देता था।”

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link