>
BMW 7 सीरीजBMW 7 सीरीज

BMW इंडिया ने भारतीय बाजार में BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन पेश किया है। कई हाई लेवल सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, इस आर्मर लक्जरी लिमोजिन कार में। अंदर बैठे पैसेंजर को सुरछित रख सकती है, यह बुलेट, बम ब्लास्ट और यहां तक कि बेलेस्टिक मिसाइल से भी बचा सकती है।

खास तौर पर जिन्हें सेफ्टी की जरूरत होती है, हायर ऑफिशियल्स, VIP, CEO और सेलिब्रिटी के लिए डिजाइन की गई है, यह बख्तरबंद गाड़ी। BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन को G73 के नाम से भी जाता है। भारत में कंप्लीट बिल्ट यूनिट की तरह इसे बेचा जाएगा। लेकिन अभी तक कार की कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।

BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन की कीमत खरीदने वाले की जरूरत पर निर्भर करेगी। उम्मीद है की, इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए के आसपास होगी। रेगुलर 7 सीरीज की कीमत 1.81 करोड़ रुपए से लेकर 1.84 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। आइए जानते हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…

BMW 7 सीरीज-मैक्सिमम प्रोटेक्शन-

BMW 7 सीरीज
BMW 7 सीरीज

BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन रेगुलर BMW 7 सीरीज के प्लेटफॉर्म पर आधारित है, लेकिन इसकी फ्रेम में कुछ बदलाव किए गए हैं, ब्लास्ट प्रूफ बनाने के लिए। 10mm मोटे स्टील से कार का चेसिस बना है। इस पर चारों ओर मल्टीलेयर बुलेट-प्रूफ ग्लास और बख्तरबंद बॉडी पैनल लगाए गए है। BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन को VR9 प्रोटेक्शन रेटिंग और इसके ग्लास को VPAM 10 रेटिंग मिली है।

BMW का कहना है कि 72mm राइफल और स्नाइपर राउंड बुलेट से भी मल्टी-लेयर टेक्नीक पैसेंजर को सुरक्षित रखती है। इसमें रूफ और अंडरबॉडी को भी सुरछा दी गई है, जो एक से जादा हैंड ग्रेनेड जैसे विस्फोटकों झेल सकती है।

BMW 7 सीरीज में इंफोटेनमेंट में स्विचलेस प्रोटेक्शन UI (ALEA) और सेल्फ सीलिंग फ्यूल टैंक जैसे फीचर भी उपलब्ध हैं। इसमें इलेक्ट्रिक हीटिंग फंक्शन भी विंडस्क्रीन और साइड विंडो के सामने वाले हिस्से दोनों के लिए मिलता है। रियर पैसेंजर के लिए सभी दरवाजों से इमरजेंसी एग्जिट और प्राइवेसी लॉन्ज की सुविधा भी है। इन सब बदलाव के कारण BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन वजन स्टैंडर्ड मॉडल से लगभग एक टन जादा भारी है, इसका कुल वजन करीब 3.9 टन है।

इसके अलावा BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन में गैस हमलों से सुरछा के लिए ऑक्सीजन टैंक, ऑटोमेटिक और मैन्युअल डिस्चार्ज के साथ बीकन, एंबिएंट लाइटिंग, आग बुझाने वाला यंत्र, फ्लैग पोल, रेडियो ट्रांसीवर, बीएमडब्लू फ्लैशिंग लाइटें, और भी बहुत कुछ मिलता हैं।

BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन-एक्सटीरियर डिजाइन-

BMW 7 सीरीज
BMW 7 सीरीज

BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन डिजाइन में अपने स्टैंडर्ड मॉडल के जैसे ही नजर आती है। इसके फ्रंट में क्रिस्टल हेडलाइट्स के साथ सिग्नेचर BMW किडनी ग्रिल भी उपलब्ध है। इसके अलावा, फ्रंट फेंडर पर फ्लैग होल्डर आर्म्ड लिमोसिन को दिए हैं और इसमें खास तरह के मिशेलिन PAX टायरों के साथ 20 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं। BMW ने बताया कि ये पंचर होने के बाद भी ये 255-740 R510 AC टायर 30km तक 80kmph की स्पीड से चल सकती हैं।
बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज प्रोटेक्शन में सभी दरवाजे को खोलने और बंद करने के लिए मोटर दिया गया है, जिसे टच बटन से ऑटोमेटिकली खोला और बंद भी किया जा सकता है।

ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन 4.4-लीटर का-

सिंगल इंजन ऑप्शन के साथ BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन को पेश किया है। जिसमे परफॉर्मेंस के लिए 4.4-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया है, जो 750Nm का टॉर्क और 530hp की पावर पैदा करता है।
8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है ट्रांसमिशन के लिए इंजन को, जो सभी चारों व्हिलों को पावर देता है। अधिक वजन होने के बाद भी नई BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन 6.6 सेकेंड में ही 100kmph तक की रफ्तार पकड़ सकती है, जो करीब 2 सेकेंड धीमी है स्टैंडर्ड मॉडल से।

कंफर्ट फीचर्स और इंटीरियर

स्टैंडर्ड 7 सीरीज का तरह ही कार के इंटीरियर का ओवरऑल लेआउट है। इसमें 4 इंटीरियर ट्रिम्स ऑप्शन उपलब्ध हैं बायर्स के। जिनमे कार्बन फाइबर, ब्राउन लाइमवुड, ऐश ग्रेन मेटैलिक और ओक हाई ग्लॉस शामिल हैं।
BMW 7 सीरीज प्रोटेक्शन में 1,265 वॉट डिजिटल एम्पलीफायर के साथ बोवर्स एंड विल्किंस डायमंड सराउंड साउंड सिस्टम, 28 स्पीकर कंफर्ट फीचर्स के लिए और वेंटीलेटेड सीटें फ्रंट और रियर पैसेंजर्स के लिए शामिल हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link