>
CM Yogiसीएम योगी ने सदन में कहा- जो बोलते हैं वो करते हैं

CM Yogi : अयोध्या अब सांस्कृतिक नगरी बन रही है।

आज CM Yogi ने विधानसभा सत्र के दौरान भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने प्रदेश में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। CM Yogi ने कहा कि रामनगरी अयोध्या में वर्तमान समय में 31 हजार करोड़ की योजना चल रही है। यूपी में बीजेपी सरकार से पहले रामनगरी अयोध्या में लोग भय से जीवन जीते थे। अयोध्या की गलियों में गोलियों की आवाज गूंजती थी।

अयोध्या में परिक्रमा करने की मनाही थी। जहां अयोध्या में पहले कर्फ्यू लगता था, अब वहीं नव्य-भव्य अयोध्या धाम बन चुका है। अब अयोध्या में मंगल भवन अमंगल हारी का गान होता है। आज देश ही नहीं पूरी दुनिया से लोग अयोध्या आ रहे हैं। सरकार अयोध्या को सांस्कृतिक नगरी बनाने पर जोर दे रही है।

CM Yogi
सीएम योगी ने सदन में कहा- जो बोलते हैं वो करते हैं

आज हरिद्वार की हरि जी की पैड़ी की तरह दर्शन देखना हो तो श्री अयोध्या जी की राम जी की पैड़ी देखें, जहां दीपोत्सव का भव्य आयोजन होता है। आज भारत ने जिस नए दौर में प्रवेश किया है इसमें श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव भी, ब्रज का रंगोत्सव भी, काशी की देव-दीपावली भी..पूरे देश के अंदर अपनी पहचान बना रही है।

CM Yogi : अयोध्या, काशी, मथुरा में बने नए धार्मिक केंद्र

लगभग 6.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने अकेले काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन किए हैं। मथुरा-वृंदावन में 06 करोड़ से अधिक लोगों ने दर्शन किए। बुंदेलखंड में 2.55 करोड़ लोगों, बौद्ध सर्किट में लगभग 30 लाख टूरिस्ट ने वहां के बदलते हुए नए प्रवेश में अपने आपको सुरक्षित भी और नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में कुछ नया अनुभव किया।

CM Yogi
अयोध्या अब सांस्कृतिक नगरी बन रही है।

अपने भाषण के दौरान सीएम योगी ने अयोध्या के बाद काशी, मथुरा का भी जिक्र किया। CM Yogi ने कहा कि पांडवों ने कौरवों से सिर्फ पांच गांव की मांग की थी। लेकिन, उनसे वो भी नहीं दिया गया। देश में एक सबसे बड़ी आबादी तो सिर्फ तीन स्थानों (अयोध्या, काशी, मथुरा) की मांग कर रही थी। लेकिन, इसके लिए भी उन्हें गिड़गिड़ाने की जरूरत पड़ी। हालांकि, अब अयोध्या में दिव्य भव्य राममंदिर बनकर तैयार है। ऐसे में हम काशी और मथुरा को कैसे भूल सकते हैं। ये काम तो आजादी के बाद ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन वोटबैंक की राजनीति आस्था पर भारी पड़ी। यही कारण है कि राजनेताओं ने इन स्थानों से दूरी बना ली।

दरअसल, CM Yogi ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि हमें खुशी है कि अयोध्या का वही पुराना गौरव वापस लौटकर आया है। इस वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ। जिसकी वजह से भारत के लिए गौरव का पल था। हमें इस बात की खुशी है कि हमने अपना वचन निभाया और मंदिर वही बनाया..।
सीएम योगी ने कहा कि हम सिर्फ कहते नहीं बल्कि करके दिखाते हैं।

CM Yogi
अयोध्या अब सांस्कृतिक नगरी बन रही है।

सदन में सीएम योगी ने अयोध्या को लेकर पिछ्ली सरकार को खूब सुनाया। CM Yogi ने कहा कि अयोध्या के साथ-साथ वहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ। जहां तक मंदिर की बात है तो यह मामला अदालत में था, लेकिन वहां सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था तो दी ही जा सकती थी। क्या सरयू के घाटों की सफाई नहीं हो सकती थी? लेकिन, अयोध्या के विकास की नहीं मंशा थी।

CM Yogi
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल पूछे।

सदन में सीएम योगी के भाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल पूछे। अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महंगाई को लेकर क्या कर रही है? जहां महंगाई और खाने-पीने के दाम बढ़ रहे हैं, वहीं न तो लोगों के पास रोजगार है और न ही नौकरी। ऐसे में सरकार प्रदेश की जनता को एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का सपना दिखा रही है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link