>
loan apps

Loan Apps: सरकार की तरफ से बताया गया कि Google ने सितंबर 2022 और अगस्त 2023 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,200 से अधिक फर्जी Loan Apps को हटा दिया है और ब्लॉक भी कर दिया है जो लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे। जिसकी जानकारी सरकार ने मंगलवार को संसद में भी दी है।

गूगल ने 2,200 फर्जी Loan Apps को पूरी तरह से हटाए- सरकार ने दी जानकारी

गूगल ने एक साल में अपने प्ले-स्टोर से लगभग 2,200 फर्जी Loan Apps को पूरी तरह से हटा दिया है। इसकी बारे में जानकारी सरकार ने मंगलवार को संसद में दी है। सरकार की तरफ से बताया गया कि Google ने सितंबर 2022 और अगस्त 2023 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,200 से अधिक ऐसे Loan Apps को हटा दिया है और ब्लॉक कर दिया है जो लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे

वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और अन्य नियामकों के साथ लगातार काम कर रही है, इन धोखाधड़ी वाले Loan Apps को कंट्रोल करने के लिए।

मंत्री ने इसके बारे मे बात करते हुये बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से मिली प्राप्त जानकारी के तहत अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के दौरान Google ने करीब 3,500 से 4,000 लोन एप्स को परखने के बाद समीक्षा की थी और 2,500 से अधिक लोन एप्स को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया था। इसी तरह आगे भी सितंबर 2022-अगस्त 2023 के दौरान 2,200 से अधिक लोन एप्स को Google Play Store से निलंबित कर दिया गया।

 

पॉलिसी में भी बदलाव-

loan apps
गूगल ने Loan Apps को लेकर इससे होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए अपनी पॉलिसी में भी बदलाव किए हैं। नई पॉलिसी के अनुसार अब गूगल प्ले-स्टोर सिर्फ वही लोन एप को पब्लिश करेगा जिन्हें विनियमित संस्थाओं (आरई) ने पास किया होगा।
रिजर्व बैंक ने भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोन की सर्विस देने वाले एप्स के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका काम डिजिटल लोन देने के लिए नियामक ढांचे को सुदृढ़ करना है और साथ ही ग्राहक सुरक्षा को भी बेहतर करना है। देश में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और गृह मंत्रालय (MHA) की भी नजर है, ऑनलाइन लोन देने वाले एप्स पर।

JanSamarth पोर्टल से मिल जाएगा लोन-

एक अन्य सवाल के जवाब में भागवत के कराड ने कहा कि JanSamarth को ऑनलाइन लोन देने के लिए तैयार किया गया है। इस पोर्टल पे क्रेडिट लिंक गवर्नमेंट स्कीम के तहत लोन मिलेगा। अभी तक कुल 1,83,903 लाभार्थियों को इस पोर्टल के जरिये लोन मिल चुका है। इसको दिसंबर में पिछले साल ही लॉन्च किया गया था।

अपने फोन से डिलीट कर दें ये छह एप्स नहीं तो अकाउंट हो जाएगा खाली, इनमें हैं मैलवेयर वायरस

ESET साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कुल 12 एप्स में एक मैलवेयर वायरस है जिसका नाम VajraSpy है, हालांकि इनमे से छह एप्स को गूगल प्ले-स्टोर से हटा दिया गया है, लेकिन छह एप अभी भी प्ले-स्टोर पर हैं। यह मैलवेयर आपके किसी भी एंड्रॉयड फोन की जासूसी कर सकता है।
मैलवेयर वायरस के साथ एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद उनके नाम
1. Quick Chat
2. Chit Chat
3. Let’s Chat
4. Rafaqat
5. Privee Talk
6. MeetMe

इस मैलवेयर वायरस से बचने के उपाय-

अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी Loan Apps इन्स्टाल है तो उसे तुरंत डिलीट कीजिये। यह मैलवेयर आपके फोन में पड़ी किसी भी जानकारी को हैकर्स तक पहुंचा सकता है। और तो और यह कॉल को भी आपकी जानकारी के बिना रिकॉर्ड तक कर सकता है। इससे बचाव करने के लिए अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखिए। इसके अतिरिक्त अगर आपके फोन के फाइल मैनेजर में कोई संदिग्ध फाइल या फोल्डर दिखाई देता है तो उसे तुरंत डिलीट करें।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link