>
foxconn

Foxconn: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत में 1.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने वाली है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान सोमवार की देर रात ताइवान में इसकी जानकारी देकर ये घोषणा की।

कंपनी ने इसके बारे में जानकारी देते हुये बताया कि कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए योजना बनाई जा रही हैं। ये निवेश ऑपरेशनल जरुरतों ध्यान मे रखकर किया जाएगा। और इसके अलावा Foxconn ने निवेश कहां और कैसे किया जाना है, इसकी जानकारी साझा नहीं की है।

Foxconn भारत में दोगुनी नौकरी देगी:-

foxconn

कंपनी के प्रतिनिधि वी ली ने प्रधानमंत्री मोदी के उनके 73वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए ये बताया था कि, ‘Foxconn ने भारत में अपने वर्कफोर्स और निवेश को दोगुना करने की योजना बना रही है।’
उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा, Foxconn ‘आपके नेतृत्व में भारत में तेजी से विकसित हुई है। हम भारत में अगले साल आपको एक बड़ा जन्मदिन का उपहार देने के लिए रोजगार, FDI और बिजनेस के साइज को दोगुना करने का लक्ष्य रखते हुए, और भी अधिक मेहनत करेंगे।’

40,000 लोगों को तमिलनाडु प्लांट में नौकरी देती है कंपनी:-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन के तमिलनाडु वाले प्लांट में अभी 40,000 लोग काम करते हैं। वहीं, पिछले साल रॉयटर्स ने बताया था कि आने वाले अगले दो सालों में Foxconn और 53,000 लोगों को नौकरी में रखने की बड़ी योजना बना रहा है।

Foxconn भारत सरकार की PLI स्कीम का हिस्सा है:-

भारत सरकार की 41,000 करोड़ रुपए की प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम (PLI) का हिस्सा हैं, एपल के तीनों कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर (Foxconn, Wistron and Pegatron)। भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग में तेजी इस स्कीम के आने के बाद ही आई है। भारत सरकार ने 2020 में PLI Scheme को पेश किया था।

इस स्कीम में बाहर के देशों की कंपनीज को ऐसा मौका मिलता है कि वो लोकल मैन्युफैक्चरिंग का भी फायदा उठा सकें, और इसके साथ ही उस पर इन्सेंटिव भी कमा सकें।

भारत में शिफ्ट की जा रही चीन से एपल की मैन्युफैक्चरिंग:-

चीन से एपल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शिफ्ट की जा रही है, अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण अमेरिका की कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है। एपल समेत अन्य अमेरिकी टेक दिग्गज भी जियो पॉलिटिकल टेंशन और कोरोना महामारी के बाद चीन के बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के विस्तार पर काम कर रहे हैं।

Foxconn कांचीपुरम में मोबाइल कंपोनेंट प्लांट लगाएगी:-

तमिलनाडु में फॉक्सकॉन मोबाइल कंपोनेंट प्लांट लगाएगी। इसके लिए दो महीने पहले राज्य सरकार के साथ एक लेटर ऑफ इंटेट (LOI) साइन किया है ताइवान की होन हई टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn) ने। इस प्लांट को 1,600 करोड़ रुपए की लागत से कांचीपुरम जिले के श्रीपेरंबुदूर में Foxconn की मौजूदा आईफोन प्लांट के पास ही लगाया जाएगा।

 

4-5 सेमीकंडक्टर प्लांट भारत में लगाना चाहती है फॉक्सकॉन:-

4-5 सेमीकंडक्टर चिप के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट फॉक्सकॉन भारत में स्थापित करना चाहती है। फॉक्सकॉन ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री को इसके बारे में जानकारी दी थी, वेदांता के साथ जॉइंट वेंचर तोड़ने के एक दिन बाद।

प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के लिए मंजूरी दे दी गई है, डेल, फॉक्सकॉन, HP, लेनोवो समेत 27 कंपनियों को आईटी हार्डवेयर के लिए। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने शनिवार, 18 नवंबर दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया जीरो डे पर मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए ‘इनमें से 23 कंपनियां तैयार हैं और 90 दिन के अंदर 4 कंपनियां शुरू भी हो जाएंगी। इन 27 कंपनियों से डायरेक्ट 50 हजार लोगों को और इनडायरेक्ट 1.50 लाख लोगों को नौकरी का अवसर मिलेगा।’

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link