>
GBCग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में दिखेगी विकसित होती यूपी की क्षमता

GBC 4.0 : यूपी में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी

दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी नोएडा में 2030 तक साकार हो जाएगी। इस फिल्म सिटी को एक हजार एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसमें पहले फेस में 230 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी बनेगी, जबकि बाकी क्षेत्रफल में होटल, अपार्टमेंट, इंटरटेनमेंट हब सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC 4.0) में फिल्म सिटी माडल भी प्रदर्शित किया गया है। स्टाल प्रतिनिधि रोहित खन्ना ने बताया कि इस फिल्म सिटी में होटल, आवासीय अपार्टमेंट भी होंगे। मनोरंजन के लिए पार्क सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यीडा) क्षेत्र में प्रदेश की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी का माडल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC 4.0) में देखकर पीएम ने पूछा, कहां तक पहुंची ये फिल्म सिटी। बोनी बोले, उन्होंने दुनिया भर की फिल्म सिटी का अध्ययन करके यूपी में नई फिल्म सिटी के कांसेप्ट को तैयार किया है। यह फिल्म सिटी ऐसी होगी, जहां फिल्म मेकर्स सिर्फ अपना आइडिया लेकर आएंगे और पूरी फिल्म बनाकर यहां से जाएंगे।

GBC 4.0
फिल्म सिटी को बनाएंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप

गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के शुभारंभ पर सोमवार को पीएम मोदी ने प्रदर्शनी देखी। विभिन्न स्टाल से होकर वे सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी के काउंटर पर भी पहुंचे और वहां उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी ली को सुनकर प्रोसेस और संतुष्ट होने के बाद सीएम योगी द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा भी की।

GBC 4.0
फिल्म सिटी को बनाएंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप

बताते चलें कि बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर इसका निर्माण एक हजार एकड़ में करने जा रहे हैं। बोनी कपूर वहां की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स के जीएम राजीव अरोड़ा ने बताया कि पीएम मोदी ने चुनिंदा स्टाल पर ही समय दिया। उन्हें बताया गया कि फिल्म ग्रुप सिटी में प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि विदेशी लोकेशंस के भी सेट लगाए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई की जैसा बताया जा रहा है, फिल्म सिटी बनने के बाद यह उससे भी बेहतर होगी और यहां आने वालों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी।

GBC 4.0 : पीएम मोदी ने नोएडा फ़िल्म सिटी का लिया अपडेट

उन्होंने भी पीएम मोदी को फिल्म सिटी के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी इस स्टाल पर तीन से चार मिनट तक रहे। राजीव अरोड़ा ने बताया कि जीबीसी के लिए बनाए गए फिल्म सिटी के स्टाल में फिल्म सिटी की खूबियों को दिखाने का प्रयास किया है। इसमें थीम पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, स्टूडियोज, गोल्फ क्लब, प्रमुख मंदिर समेत कई तरह के पर्मानेंट सेट लगाने जा रहे हैं, जिसकी प्रतिकृति इस स्टाल पर देखने को मिलेगी। कर्व स्क्रीन के माध्यम से भविष्यमें फिल्म सिटी कैसी होगी इसकी अनुभूति की जा सकती है।

अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर, उत्तराखंड के चार धामों में शामिल केदारनाथ धाम समेत प्रमुख धार्मिक स्थल व उनके लोकेशंस के सेट भी इसका हिस्सा होंगे। फिल्म सिटी में लंदन, कनाडा, स्विट्जरलैंड जैसी प्राइम लोकेशंस के भी सेट्स होंगे, जबकि फाइव स्टार होटल, फाउंटेन और अन्य बहुत सारी चीजों का समावेश यहां किया जाएगा। यहां एक साथ 30 से अधिक फिल्मों की शूटिंग संभव हो सकेगी।

GBC 4.0
फिल्म सिटी को बनाएंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप

पहले जोन में 10 एकड़ में प्रशासनिक और क्रिएटिव हब के 20 एकड़ में यूनिवर्सिटी साथ सिग्नेचर टावर भी बनाया जाएगा। यहां आब्जर्वेशन डेक, एंफीथिएटर, फिल्म म्यूजियम, हेलीपैड, थिएटर के साथ ईको- सिनेमा सेंटर भी बनेगा। सिग्नेचर टावर के पास स्वचालित पार्किंग सिस्टम और सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। टावर की निचली मंजिलों में व्यावसायिक, मनोरंजन स्थान, बुटीक स्टोर, सिनेमा मल्टीप्लेक्स और रेस्तरां आदि बनाए जाएंगे। बीच में कार्यालय और आवासीय सुइट्स, धार्मिक स्थान एवं स्काई गार्डन बनाए जाएंगे। टावर की ऊपरी मंजिलों में साउंड स्टूडियो, साउंडप्रूफ रिकार्डिंग स्टूडियो, सुइट्स, निजी स्क्रीनिंग रूम और पोस्ट-प्रोडक्शन होगा।

GBC
यूपी में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी

बहुमंजिला कास्ट्यूम फैक्ट्री, फिल्म एकेडमी और रिसर्च लाइब्रेरी

रिसर्च लाइब्रेरी होगी। तीसरे जोन में 20 एकड़ में गेस्ट हाउस, होटल व अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। जोन चार में 15 एकड़ में फिल्म सेट व बहुमंजिला कास्ट्यूम फैक्ट्री आदि बनाई जाएगी। जोन-2 को 60 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसमें प्रोडक्शन हाउस और स्टूडियो बनाया जाएगा। केंद्र में ओपन स्ट्रक्चर स्टूडियो और साउंड स्टेज बनाए जाएंगे। चारों तरफ आउटडोर सेट बनाए जाएंगे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link