Lok Sabha Election 2024 : पिछले चुनाव से एक हफ्ते देरी से होगा एलान
देश में आगामी Lok Sabha Election 2024 चुनाव होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। हर राजनीतिक दल दूसरे राजनीतिक दल से अपनी सुविधानुसार गठबंधन भी कर रहे हैं। वहीं अब इस बाबत चुनाव आयोग की भी तैयारियां शुरू हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि आज यानी 16 मार्च को चुनाव आयोग एक बैठक करेगा। इस बैठक में चुनाव आयोग देश में होने जा रहे 18वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। इसी के साथ देश भर में आदर्श आचार सहिंता भी लागू हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराए जाएंगे। बता दें कि देश में कुछ ऐसे भी राज्य है, जहां विधानसभा चुनाव भी होने हैं। दरअसल, देश के कई ऐसे राज्य हैं, जिनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान कर सकता है।
Lok Sabha Election 2024 : जून से पहले गठित करनी होगी नई लोकसभा
दरअसल, 16 जून को 17वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि समय से पहले नई Lok Sabha Election 2024 का गठन किया जाए। वहीं देश के ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून में खत्म हो रहा है। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें भी घोषित की जाएंगी।

इस Lok Sabha Election 2024 चुनाव में हर दल के चुनौती रहने वाली है। जहां सत्ता पक्ष को तीसरी बार सरकार बनाकर भारतीय राजनीति में इतिहास रचने की चुनौती रहेगी। वहीं विपक्ष यानी पीएम मोदी का विजय रथ रोकने के लिए बना इंडिया गठबंधन के लिए भी चुनौती रहने वाली है।
पिछले 10 वर्षों से देश के पीएम मोदी को इंडिया गठबंधन किस तरह से घेरने वाला है, यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2019 का Lok Sabha Election 2024 का चुनाव विपक्ष के लिए बेहद ही खराब रहा, क्योंकि 543 सीटों वाली संसद में केवल कांग्रेस के 52 ही सांसद संसद का सफर तय कर पाए थे। यही कारण है कि इस चुनाव को विपक्षी गठबंधन के लिए करो या मरो की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था। हालांकि, पिछले चुनाव में चुनाव की तारीख की घोषणा 11 मार्च को ही हो गई थी। वहीं देश में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई के बीच करवाया गया था। जबकि मतों की गिनती 23 मई को हुई थी।

बताते चलें कि देश में इस Lok Sabha Election 2024 में करीब 97 करोड़ मतदाता अपने मतों का उपयोग करके देश में नई सरकार का चुनाव करेंगे। इस बार देश में कुल 12 लाख मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार लोकसभा के चुनाव में करीब 2 करोड़ नए मतदाता जिनकी उम्र लगभग 18 से 23 वर्ष है, चुनाव में भाग लेंगे।
Lok Sabha Election 2024 : सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को किया ख़ारिज
वहीं ईवीएम पर आरोप लगाने वालों के लिए दुःख की खबर है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के कामकाज में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली एक याचिका को देश की सबसे बड़ी अदालत ने इंकार कर दिया।
न्यायाधीश संजीव खन्ना की पीठ ने कहा, यह अदालत पहले ही कई बार इसकी जांच व ईवीएम से जुड़े कई मुद्दों पर विचार कर चुकी है। पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा, हम कितनी याचिकाओं पर विचार करेंगे? हाल में, हमने वीवीपीएटी से जुड़ी याचिका पर विचार किया था। हम धारणाओं पर नहीं चल सकते। हर पद्धति के अपने सकारात्मक और नकारात्मक बिंदु हैं। अनुच्छेद-32 के तहत हम इस पर विचार नहीं कर सकते। न्यायाधीश खन्ना ने कहा कि अदालत ने इस मुद्दे पर 10 से अधिक बार परीक्षण किया है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।