पीएम मोदी (PM Modi) ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्गो पर चलने की सलाह दी है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने एक संबोधन में कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस भी विशेष रहने वाला है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश इस वर्ष अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस बार का गणतंत्र दिवस इसीलिए भी विशेष हो जाता है क्योंकि यह देश की महिला शक्ति को समर्पित है।
देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। दरअसल, पीएम मोदी (PM Modi) एनसीसी और एनएसएस के सदस्यों को संबोधित किया। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बारे में जानने और उनके सिद्धान्तों का पालन करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जीवन से युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश के युवाओं को नेशन फर्स्ट के मंत्र को अपनाना चाहिए। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि नेशन फर्स्ट सोच ही भारत वासी के जीवन का सच्चे अर्थों में मार्गदर्शन कर सकती है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज के युवाओं को जेन जेड कहा जा रहा है, लेकिन वह युवाओं को अमृत पीढ़ी कहना पसंद करेंगे। पीएम मोदी ने आज 14 वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश के युवा मतदाताओं से भी बात की। उन्होंने कहा कि युवा आने वाले चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। देश के युवा ही आने वाले भविष्य के आधार हैं।
पीएम मोदी (PM Modi) ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन को अनुसरण करना जरूरी
पीएम मोदी (PM Modi) ने कर्पूरी ठाकुर के बारे में बताते हुए कहा कि वो पिछड़े समुदाय से सम्बंध रखते थे। कर्पूरी ठाकुर ने अपने पूरे जीवन काल में सादा जीवन उच्च विचार को ही अपनाया। अब जब भारत सरकार उन्हें भारत रत्न देने जा रही है, इससे देश के युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे बताया कि कर्पूरी ठाकुर अत्यधिक गरीबी और सामाजिक असमानता के बीच पैदा हुए, लेकिन वह दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। इससे साफ होता है कि दृढ़ संकल्प से व्यक्ति किसी भी परिस्थिति को आसानी से पार कर सकता है। पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि कर्पूरी ठाकुर देश के बड़े समाजवादी नेता थे। स्वभाव से विनम्र कर्पूरी ठाकुर हमेशा से ही हर वर्ग का ध्यान रखते थे।
बताते चलें कि कर्पूरी ठाकुर बिहार राज्य के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ थे। कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में जाना-पहचाना नाम है। कर्पूरी ठाकुर बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार के मुख्यमंत्री थे। कर्पूरी ठाकुर को बिहार में समाजवादी नेता, वंचितों के मसीहा के रूप में जाना जाता है। ऐसे में मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर भारत रत्न देने की घोषणा की है। कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत यह सर्वोच्च सम्मान मिलने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी को एक उदाहरण के रूप में उद्धृत किया जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ठाकुर गरीबों के कल्याण और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपने कार्यों में उनकी सरकार के लिए एक प्रेरणा रहे हैं। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रही है और युवाओं की ऊर्जा से देश की गति तेज होगी।
पीएम मोदी (PM Modi) ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद उनके सुपुत्र रामनाथ ठाकुर को फोन कर बधाई दी। साथ ही सपरिवार प्रधानमंत्री आवास पर आने का आमंत्रण भी दिया। यह जानकारी साझा करते हुए रामनाथ ठाकुर ने बताया कि मैंने भी उनके प्रति आभार जताया।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-