बीते शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। यहां उन्होंने व्हीकल्स की जानकारी ली अलग-अलग स्टॉल्स पर जाकर। 1 फरवरी से शुरू हुआ है जो 3 फरवरी तक चलेगा दिल्ली के भारत मंडपम में ये एक्सपो।
देश का पहला मेगा मोबिलिटी-शो ये एक्सपो
दिल्ली में आयोजित ये एक्सपो देश का पहला मेगा मोबिलिटी-शो है। इसमें 50 से भी ज्यादा देशों के 600 से अधिक एग्जीबिटर शामिल हुए हैं। एक्सपो में टाटा मोटर्स, BMW, MG, महिंद्रा, होंडा कार, हुंडई, इसुजु, टोयोटा, मर्सिडीज बेंज, फोर्स, और स्कोडा जैसे ग्लोबल लीडर्स अपने प्रोडक्ट्स को पेश किए हैं। भारत मोबिलिटी में पेश की गई कारों के बारे में आइए जानते हैं …
8 ईको-फ्रेंडली पैसेंजर व्हीकल टाटा मोटर्स ने पेश किए:-
पहले दिन टाटा मोटर्स ने कर्व SUV कूपे का प्रोडक्शन मॉडल पेश किया है, और इसके अतिरिक्त कंपनी ने 8 ईको-फ्रेंडली पेसेंजर व्हीकल भी पेश किए।
इसमें नेक्सॉन ev डार्क एडिशन, नेक्सन iCNG, न्यू सफारी डार्क एडिशन कॉन्सेप्ट, अल्ट्रोज रेसर कॉन्सेप्ट, टाटा कर्व कॉन्सेप्ट, पंच ev, टाटा सफारी, हेरियर ev कॉन्सेप्ट जैसी कारें शामिल हैं।
वहीं, टाटा ने ईको-फ्रेंडली कॉमर्शियल, एफिशिएंट जैसे 10 मोस्ट एडवांस्ड व्हीकल पेश किए। इनमें मेग्ना EV, प्राइमा H.55S, स्टारबस फ्यूल सेल EV, प्राइमा E.28 K, प्राइमा 5530.S LNG, अल्ट्रा E.9, Ace CNG 2.0, Ace EV, इन्ट्रा बाय-फ्यूल और स्टारबस EV कारें शामिल हैं।
1.5-लीटर के डीजल इंजन के साथ आएगी टाटा कर्व और 500 किलोमीटर की रेंज के साथ आएगी कर्व ईवी
टाटा ने कर्व का ICE मॉडल पेश किया है। इसमें टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के जैसा ट्रांसमिशन सेटअप और इंजन मिलेगा। अपकमिंग कर्व SUV कूपे के ICE वाले वर्जन में 1.5-लीटर के 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा, जो की 113bhp की पावर और 260Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।
ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल को गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। पेट्रोल वैरिएंट में टाटा का नया टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जिसकी कपैसिटी 1.2L है, जो 125PS और 225Nm का आऊटपुट जेनरेट कर सकता है। टाटा कर्व को इसी साल लगभग 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के आस-पास लॉन्च कर दिए जाने की सम्भावना है।
टाटा की कर्व एसयूवी इलेक्ट्रिक, एक्टिव.ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड मॉडल में 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलने की संभावना है। एक्सपो में ऑरेंज कलर में पेश किया गया जो की प्रोडक्शन मॉडल पिछले साल के ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किए गए कांसेप्ट मॉडल के समान ही है।
डिजाइन एलिमेंट्स में पिंसर-स्टाइल ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल, मजबूत बॉडी क्लैडिंग और चौकोर व्हील आर्च दी गई है। विंडो को क्रोम द्वारा तैयार किया गया है और यह कर्व फ्लश-टाइप डोर हैंडल पेश करने वाला पहला टाटा मॉडल होगा। रियर प्रोफाइल में एक फुल वाइड एलईडी लाइट स्ट्रिप, स्लोप रूफ के साथ एक क्लीन बम्पर, स्प्लिट एयरो रियर स्पॉइलर, और बम्पर-इंटीग्रेटेड टेललैंप है।
नेक्सॉन iCNG सीधे CNG पर भी चल सकेगी
टाटा नेक्सन के CNG मॉडल में सिंगल इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) का इस्तमाल किया गया है। इससे कार सीधे CNG पर भी चल सकेगी। CNG कम होने पर कार ऑटोमेटिक पेट्रोल मोड में शिफ्ट हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, एक माइक्रो स्विच भी उपलब्ध है, जिसकी वजह से फ्यूल भरने के दौरान ये कार को सेफ रखता है। यह CNG रिसाव का खुद पता लगाकर खुद से ही पेट्रोल फ्यूल में ट्रांसफर्ड हो जाता है।
मारुति सुजुकी ने दो कॉन्सेप्ट की गाड़ियां पेश कीं
मारुति ने एक्सपो में अपनी पहली वैगन-R फ्लेक्स-फ्यूल और कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक SUV ‘eVX’ मॉडल को पेश किया है। दोनों कारों को पिछले साल ऑटो एक्सपो में पहली बार शोकेष किया गया था। मारुति सुजुकी eVX के बारे में बात करें तो यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Deepak Maurya
दीपक कुमार मौर्य
आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।