Ram Mandir: अयोध्या के नव्य,दिव्य और भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं।
रामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों का जन सैलाब भी रोज उमड़ रहा है। अयोध्या में उम्मीद से आ रही भक्तों की संख्या भी शासन प्रशासन के लिए भी चुनौती बनी हुई है। इसी कड़ी में रामभक्तों के उत्साह को देखते हुए श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर (Ram Mandir) में दर्शन के लिए नए नियम भी बनाने पड़े हैं। राम मंदिर (Ram Mandir) ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन के लिए दर्शन के समय को बढ़ा दिया है। राम मंदिर (Ram Mandir) ट्रस्ट ने दर्शन का समय शाम को बढ़ाकर रात के साढ़े 10 बजे तक कर दिया है। इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला के दर्शन शाम 7 बजे तक ही हो पाते थे।
भक्तों की भीड़ को देखते हुए आज से रामलला 15 घंटे दर्शन देंगे। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक। दोपहर 12 बजे केवल भगवान को भोग और आरती के लिए मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद होंगे। मंगलवार को भारी भीड़ के बाद अंदर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ताकि भक्त लाइन में अंदर जाए। सुरक्षा से जुडे़ एक अधिकारी ने बताया कि मंदिर के बाहर आज लाइन लगी हुई है।

मंगलवार को जो अफरा-तफरी जैसा माहौल था। वह अब नहीं है। ग्रुप बनाकर भक्तों को गर्भगृह में भेजा जा रहा है। सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद चेकिंग के बाद श्रद्धालुओं को रामजन्मभूमि पथ पर प्रवेश मिल रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने मंगलवार रात में ही स्टील की मजबूत रेलिंग लगा दी है।
राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला के दर्शन के लिए नए नियम
वहीं अब नए नियम के तहत दर्शन के समय को बताया गया है। जिसमें सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक रामलला के दर्शन हो सकेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। वहीं राम मंदिर (Ram Mandir) ट्रस्ट ने रामलला की दिनचर्या को भी नए सिरे से तय किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे जागरण मंगला आरती, 7 बजे श्रृंगार आरती, बाल भोग, दोपहर 12 बजे राजभोग मध्यान्ह आरती, रात 8 बजे संध्या आरती एवं रात 10 बजे शयन आरती होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर (Ram Mandir) में प्रतिदिन करीब 3 लाख रामभक्त दर्शन कर रहे हैं। राम मंदिर (Ram Mandir) में इतनी ज्यादा भीड़ हो रही है कि सीएम योगी को भी इसका संज्ञान लेना पड़ रहा है। इसी कड़ी में रामजन्मभूमि के कंट्रोल रूम में हुई मुख्यमंत्री की बैठक के बाद कुछ नई व्यवस्थाएं जोड़ी गई है। राम मंदिर (Ram Mandir) में चार होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां से एक बार में 150-200 की संख्या में भक्तों को दर्शन करने के लिए छोड़ा जा रहा है। वहीं रेलिंग, बैरियर की संख्या भी नई लगाई गई हैं, जिसमें केवल रामभक्तों को लगातार एक-एक करके छोड़ी जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि गर्भगृह के पट रामलला की आरती एवं भोग के नियमित कार्यक्रम के लिए बंद हो रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं के कारण तमाम व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया है। जिसमें अयोध्या डिपो की 140 बसों की पूर्व की भांति विभिन्न मार्गो पर संचालित किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने साकेत ओवरब्रिज के नीचे से और नाका पॉइंट से 200 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से बस्ती, गोरखपुर, गोंडा, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ मार्गो पर बसों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले एक दो दिन में 100 नई बसों का संचालन किया जाने वाला है।
इसी बीच पीएम मोदी ने मार्च तक मंत्रियों को अयोध्या न जाने के निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों को अयोध्या की यात्रा को मार्च तक के लिए रोकने के निर्देश दिये हैं। पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा पर चिंता व्यक्त की है। इसी क्रम में सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने VIP को कहा है कि अयोध्या आने की सूचना हफ्ते भर पहले दें। जिससे प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित की जा सकें।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।