>
ram mndirयूपी सरकार पहुंची रामलला के द्वार

Ram Mandir : सीएम योगी सहित पूरी कैबिनेट ने किए रामलला के दर्शन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे मंत्रिमंडल, विधायकों एवं विपक्ष के सभी दलों के विधायकों के साथ नव्य भव्य Ram Mandir में विराजे रामलला के सम्मुख रविवार को दर्शन किए। इसमें मुख्यमंत्री योगी के मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य भाजपा विधायक तो थे ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में रालोद, बसपा व कांग्रेस के सदस्य भी शामिल थे।

हालांकि, समाजवादी पार्टी इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर अलग-थलग पड़ती जरूर दिखी। रामलला के दर्शन पा विधायक उत्साहित और भावभक्ति में डूबे दिखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ Ram Mandir परिसर में बैठ कर विधायकों ने रामलला का गुणगान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पूरी सरकार को अपने बीच पाकर आम श्रद्धालु गदगद नजर आए।

Ram Mandir
यूपी सरकार पहुंची रामलला के द्वार

दरअसल, देश में जितने भी बीजेपी शासित राज्य हैं, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने पूरे मंत्री मंडल, विधायकों के साथ अयोध्या नव्य भव्य Ram Mandir में रामलला के दर्शन के लिए जाएं। इसी कड़ी में यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ कल अयोध्या धाम पहुंचे थे।

Ram Mandir : यूपी सरकार पहुंची रामलला के द्वार

मंत्रियों और विधायकों का समूह 10 लग्जरी बसों से करीब 11.30 बजे अयोध्या पहुंचा, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अयोध्या धाम पहुंचे। विधायक और मंत्रियों का समूह गेट नंबर 11 से रामजन्मभूमि परिसर में प्रविष्ट हुआ। जिले की सीमा पर लोगों ने पुष्पवर्षा और जयश्रीराम के नारों के साथ जन प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया। उत्साहित भीड़ बुलडोजर पर सवार होकर विधायकों और मंत्रियों पर पुष्पवर्षा करती रही। वहीं बसों पर सवार विधायक, मंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

ram mandir
यूपी सरकार पहुंची रामलला के द्वार

महिलाओं ने भी पुष्प वर्षा की। लोक कला और संगीत के प्रतिनिधि कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। स्कूल के बच्चे भी स्वागत करने वालों की कतार में शामिल रहे। प्रोटोकाल के अनुरूप विधायक और मंत्रिपरिषद के सदस्य बस से उतरने के बाद मुख्यमंत्री और विधानसभाध्यक्ष की अगुवाई में राम मंदिर की ओर उन्मुख हुए। दर्शन के बाद सभी विधायकों और मंत्रियों को प्रसाद भी दिया गया। इन विशिष्ट दर्शनार्थियों को मंदिर परिसर में भोजन भी कराया गया।

ram mandir
यूपी सरकार पहुंची रामलला के द्वार

नव्य भव्य Ram Mandir में रामलला के दर्शन करने वालों में उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक सहित अल्प संख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल के विधायक रघुराज प्रताप सिंह तथा बसपा विधायक उमाशंकर सिंह भी शामिल रहे। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में विधान परिषद के सदस्यों ने भी रामलला के दर्शन किए।

ram mandir
यूपी सरकार पहुंची रामलला के द्वार

जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर को लेकर शुरू से ही समाजवादी पार्टी ने दूरी बना रखी है। अयोध्या में राममंदिर में बीते 22 जनवरी को ही प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। लेकिन, अभी तक सपा मुखिया अखिलेश यादव या अन्य पार्टी का कोई भी बड़ा नेता रामलला के दर्शन करने नहीं पहुंच रहा है। हालांकि, सपा महासचिव शिवपाल यादव ने पहले ही कहा था कि वो पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से कहेंगे कि सपा विधायकों को अलग से दर्शन कराने ले जाएं।

विधानसभा में अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि पहले वो शिव के दर्शन करेंगे इसके बाद अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। बता दें कि अखिलेश यादव इटावा में केदारेश्वर नाम से शिवमंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। रामलला के दर्शन-पूजन के लिए विधायकों एवं प्रदेश सरकार में मंत्रियों का स्थानीय विधायकों ने स्वागत किया।

जय राम सोभा धाम। दायक प्रनत बिश्राम।।
धृत त्रोन बर सर चाप। भुजदंड प्रबल प्रताप।।

आज श्री अयोध्या धाम में उत्तर प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी, विधान परिषद के माननीय सभापति श्री कुँवर मानवेन्द्र सिंह जी व सम्मानित सहयोगियों के साथ भगवान श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय सीताराम!

-योगी आदित्यनाथ, सीएम (एक्स पर पोस्ट)

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link