राम नगरी अयोध्या में नव निर्मित भव्य -दिव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
इस शुभ अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट और पूरी अयोधया नगरी जोरो-शोरो से तैयारी कर रही है। सरयू तट से लेकर अयोध्या की गलियों में प्रभु के स्वागत को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन के लिए देश के गणमान्य लोगों को बुलावा भेजा जा चुका है। ऐसे में इस दिन को लेकर प्रदेश सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से चौकन्ना है। किसी को भी रंग में भंग डालने नहीं दिया जाएगा। अयोध्या में नव निर्मित बने राम मंदिर ( Ram Temple) को लेकर अयोध्यावासियों में नहीं पूरे देश में उत्साह का माहौल है।
र कोई अपने आराध्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अपनी आंखों से होते हुए देखना चाहता है। ऐसे में सम्भव है कि असमाजिक तत्व भी इस भीड़ का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में सुरक्षा के हर साधन का उपयोग मन्दिर ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन करना चाहता है। इस दिन को लेकर गुप्तचर विभाग भी कई दिनों पहले से ही अलर्ट पर है। राम मंदिर ( Ram Temple) में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम मोदी समेत देश के कई वीवीआइपी भी शामिल होंगे। ऐसे में इस दिन आम नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। धार्मिक आयोजन आयोजन और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार और मन्दिर ट्रस्ट एहतियात बरत रहा है।
राम मंदिर में होगी ड्रोन से निगरानी
राम मंदिर ( Ram Temple) के प्रांगण में तो सुरक्षा के लिए जवान भारी मात्रा में तैनात होंगे। इसके अलावा आसमान से भी 10 ड्रोन हवाई निगरानी में रहेंगे, जिससे किसी भी घटना को घटित होने से पहले घटना को टाला जा सके। पुलिस के ड्रोन के सिवा अन्य किसी भी ड्रोन को उड़ाने की परमिशन नहीं रहेगी। अयोध्या शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
अयोध्या में सुरक्षा को लेकर राज्य पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी ग्राउंड लेवल से सुरक्षा इंतजामों की मोनीटरिंग कर रहे हैं। पूरे मन्दिर प्रांगण की निगरानी ड्रोन के साथ सीसीटीवी कैमरे भी करेंगे। जिनसे कंट्रोल रूम से एक-एक व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। कुछ भी संदिग्ध होने पर कड़ी करवाई भी की जाएगी।

राम मंदिर ( Ram Temple) की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी एवं जवान, केंद्रीय पुलिस बल समेत कमांडो लेवल के सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई है। उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाने की तैयारी है। वहीं कुछ पुलिस बलों को रिजर्व रखने को भी निर्देश हैं। प्रदेश की योगी सरकार इस ऐतिहासिक दिन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से चौकन्नी है।

प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या बनेगा नो एंट्री जोन
मिली जानकारी के अनुसार, 20 तारीख से लेकर 22 तारीख तक अयोध्या नो एंट्री जोन बना दिया जाएगा। जिन लोगों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला है, उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार, अयोध्या में बाहर से आने वाले एक-एक व्यक्ति का सत्यापन किया जाएगा।

सभी होटलों, लॉज, धर्मशालाओं की सघन चेकिंग की जाएगी। किसी भी तरह की कोई संदिग्ध परिस्थितियों में कड़ाई से निपटा जाएगा। इसमें कोई दोराय नहीं है कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूरा शहर एक छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। अयोध्या में होटलों, धर्मशालाओं व लाजों के मालिकों को भी हिदायत दी गई है कि आने वाले हर व्यक्ति का वैध पहचान पत्र लें। कुछ भी संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचित करें।

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।
[…] विश्व के 9 देशों ने मान्यता दी थी। इसी कड़ी में जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीप आजाद […]
[…] […]
[…] को simple पति – अरे महारानी, तुम ब्रेक भी तो मार सकती […]
[…] इसके बाद स्वास्तिक को भी जगह दी जिसके बिना कोई शुभ कार्य नहीं हो सकता। स्वास्तिक को हिन्दू धर्म में […]
[…] बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी त… आने पर प्रतिक्रिया दी है। विजय सिंह […]