>
UPउत्तर प्रदेश बना देश का पहला मेट्रो स्टेट

UP : उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा मेट्रो का सञ्चालन करने वाला राज्य

कल पीएम मोदी ने कलकत्ता में हुगली नदी के अंदर मेट्रो का उद्घाटन किया। वहीं उत्तर प्रदेश ने मेट्रो के मामले में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में सबसे पहले कलकत्ता में मेट्रो का सञ्चालन हुआ था,लेकिन उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा मेट्रो सञ्चालन का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इसी के साथ उत्तर प्रदेश सबसे अधिक शहरों में मेट्रो का सञ्चालन करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने आगरा मेट्रो के छह स्टेशनों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो में सफर किया। उन्होंने कहा कि आगरा और ब्रज के लोगों के लिए मेट्रो होली का उपहार है। जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में मेट्रो सेवा यूपी में पहले से प्रारंभ हो चुकी है।

UP : उत्तर प्रदेश के नाम जुड़ा एक नया कीर्तिमान

दरअसल, ताजनगरी आगरा की अब तस्वीर बदल रही है। आगरा शहर के खाते में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। वहीं सीएम योगी ने आगरा मेट्रो के भूमिगत स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यात्रा की। सीएम योगी ने मेट्रो में केंद्रीय विद्यालय और जनप्रतिनिधि के साथ मेट्रो का सफर भी किया। ताज पूर्वी गेट में सीएम योगी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने 23 माह में तीन भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कर इतिहास रच दिया है। सात दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री ने मेट्रो का शिलान्यास किया था।

UP
उत्तर प्रदेश के नाम जुड़ा एक नया कीर्तिमान

मेट्रो के संचालन में आगरा प्रदेश का छठा और देश का 21वां शहर है। मेट्रो स्टेशन की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से की जाएगी। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बेहतर होगी । उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के ट्रैक पर दौड़ रही है। खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का कार्य तेजी से हो रहा है। शहर को आइटी सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

UP
उत्तर प्रदेश के नाम जुड़ा एक नया कीर्तिमान

आगरा मेट्रो के पहले चरण में 1,200 करोड़ रुपये से प्राथमिक चरण के स्टेशन बने हैं। ताजमहल भूमिगत मेट्रो स्टेशन में यूपीएमआरसी की टीम ने मुख्यमंत्री को मेट्रो का माडल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने विजिटर बुक में यूपीएमआरसी के कार्य की सराहना की।

UP
उत्तर प्रदेश के नाम जुड़ा एक नया कीर्तिमान

उन्होंने कि प्रोजेक्ट की क्वालिटी के साथ ही समयबद्धता महत्व रखती है। आगरा मेट्रो ने इस मानक को बनाए रखा है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार भी मौजूद रहे। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन होगा।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link