>
UP Budgetयोगी सरकार ने अवध क्षेत्र के लिए खोला खजाना

UP Budget : यूपी का बजट श्री राम के चरणों में

बीते कल यूपी का अब तक सबसे बजट पेश किया गया। जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं और कई कल्याणकारी योजनाओं के साथ प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का लगातार आठवां UP Budget पेश किया। UP Budget पेश होने के बाद सीएम योगी ने प्रेस वार्ता की, इस वार्ता में सीएम योगी ने इस बार का UP Budget प्रभु श्री राम को समर्पित किया। बता दें कि इस वर्ष अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर दिव्या और भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है।

जिसके अंतर्गत अभी फिलहाल में रोज आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग लाखों में है। इस बात को राज्य और केंद्र सरकार भी जानती है। इसी कड़ी में यूपी को अब पर्यटन हब बनाने की योजना चल रही है। ऐसे में अयोध्या से सटे हुए जितने भी छोटे-बड़े तीर्थ स्थल हैं। उन्हें विकसित करने की योजना है। योगी सरकार ने अपने नए UP Budget में इन सभी के लिए खास परियोजनाएं रखी हैं।

UP Budget
योगी सरकार ने अवध क्षेत्र के लिए खोला खजाना

दरअसल, देश की राजनीति में ऐसा माना जाता है कि यदि दिल्ली की गद्दी पर बैठना है तो उत्तर प्रदेश को साधना बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, इसीलिए पूरे देश में लोकसभा सीटों के लिहाज से यूपी सबसे बड़ा प्रदेश है। ऐसे में हर राजनीतिक दल चाहता यूपी में अपना दबदबा बनाए रखना।

UP Budget
अयोध्या से सटे स्थल भी विकसित होंगे

जानकारी के लिए बता दें कि यूपी में भी इनदिनों अवध का क्षेत्र बेहद अहम माना जा रहा है। अवध क्षेत्र में वह रामनगरी अयोध्या है, जहां नव्य-भव्य राममंदिर बनकर तैयार है। बताते चलें कि अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्मभूमि है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार अवध क्षेत्र के लिए अपने UP Budget में खास ख्याल रखा है। जहां अवध क्षेत्र धर्म से जुड़ा हुआ है वहीं इसके आसपास के अमेठी और रायबरेली जैसे राजनीति से जुड़े हुए जिले हैं।

UP Budget धार्मिक स्थलों के साथ अन्य सेक्टर भी विकसित होंगे

इसी कड़ी में बताते चलें कि राजधानी लखनऊ से तो प्रदेश के विकास की पटकथा ही लिखी जाती है। योगी सरकार के बजट में अवध का भरपूर ध्यान रखा गया है। रामनगरी अयोध्या के लिए तो सरकार ने खजाना खोल ही है साथ ही आसपास के धार्मिक स्थलों पर भी सरकार का ध्यान फोकस रहने वाला है। इसी कड़ी में इन्हें नया सौंदर्य देने की ओर सरकार का कदम बढ़ा है। राजधानी लखनऊ में मेट्रो के दूसरे चरण के साथ ही संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एसजीपीजीआई को इस बार 1160 करोड़ मिले हैं, तो कैंसर संस्थान को 150 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

योगी सरकार ने जहां अपने UP Budget में धार्मिक स्थलों के साथ -साथ प्रदेश में अन्य सेक्टरों को आगे बढ़ाने और इनका।विकास करने की भी योजना बनाई है। इसी कड़ी में अंबेडकरनगर के बुनकरों की उम्मीदों को बल मिला है क्योंकि सरकार ने वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में भी 40000 रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा है। शिक्षा क्षेत्र में नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय गोंडा का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।

उधर पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टैक्सटाइल एंड अपैरल योजना के अंतर्गत लखनऊ हरदोई में लगभग 1000 करोड़ क्षेत्रफल में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्वीकृत किया गया है। इस पार्क से 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख रोजगार के परोक्ष अवसरों का सृजन होगा। पार्क की स्थापना हेतु 200 करोड़ रुपए दिए गए हैं। AKTU द्वारा विभिन्न जिलों में 15 एक्शन सेंटर स्थापित होने हैं।

इसके तहत लखनऊ में तीन तथा कानपुर में दो और सुल्तानपुर अंबेडकरनगर में एक-एक की स्थापना हो चुकी है। प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलिफेंट योजना हेतु 48.94 करोड रुपए की व्यवस्था प्रायोजित है। जिससे कतर्निया घाट, दुधवा और सुहेलवा की संभावनाओं को बल मिला है। लखनऊ स्थित कुकरेल वन क्षेत्र में कुकरेल नाइट सफारी पार्क की स्थापना हेतु 50 करोड रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

   खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link