>
Cargos F9विश्व का पहला कार्गो ई-स्कूटर

Cargos F9 : कार्गो शिपिंग का नया अंदाज

भारतीय बाजार में अब कार्गो ई-स्कूटर सामने बहुत जल्द आने वाला है। बताते चलें कि परीक्षण के दौरान कार्गो ई-स्कूटर 225 लीटर बूट स्पेस के साथ 120kg वजन उठाकर 150km तक की रफ़्तार पकड़ सकता है। दरअसल, E-mobility startup Cargos पुणे मे स्थित भारतीय बाजार में विश्व का पहला cargo electric scooter लांच करने की तैयारी में जुटी है।

कंपनी ने इसका नाम Cargos F9 दिया है, कंपनी का दावा है कि स्कूटर 120 kg तक का भार उठाकर 150km तक की रफ़्तार पकड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में भारतीय सड़कों पर Cargos F9 इलेक्ट्रिक स्कूटर का सफल परीक्षण किया गया है। इससे पहले 3D एक्सपीरियंस वर्ल्ड 2024 के इवेंट में Cargos F9 इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाल ही में अमेरिका के टेक्सास में लांच किया गया था।

Cargos F9 : इसकी कीमत दो लाख रुपए तक

दरअसल, डसॉल्ट सिस्टम्स के साथ मिलकर फ्रांस की मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर Cargos 6 साल से लगातार बेहतरीन काम कर रही है। इसका रूपरेखा (डिजाइन) और डेवलपमेंट करीब-करीब अंतिम दौर मे पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में ऐसी संभावना है की Cargos F9 की बुकिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी, और ऐसा माना जा रहा है की इसे मार्च या अप्रैल तक लांच किया जा सकता है। भारतीय बाजार में 2 लाख रुपए के करीब इसकी संभवतः कीमत एक्स-शोरूम के नीचे रखी जा सकने की उम्मीद जताई जा रही है।

 Cargos F9
विश्व का पहला कार्गो ई-स्कूटर

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय बाजार में इस Cargos F9 की 250 यूनिट का प्रोडक्शन इस साल के अंत तक किया जाएगा। जिसके बाद इसकी डिमांड के बढ़ने के अनुसार 2025 में इसका प्रोडक्शन करीब 1200 यूनिट तक बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल की बात करे तो कार्गो ई-स्कूटर की रेंज में इस तरह का अकेला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अभी तक इस कार्गो ई-स्कूटर का कोई भी कॉम्पिटिटर मौजूद नहीं है। इसका मतलब ये है कि फिलहाल के समय मे इसको टक्कर देने वाला कोई दूसरा अभी तक बाजार मे नहीं आया है। ऐसे में भारतीय बाजार में इसकी मार्केटिंग के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

Cargos F9 : कार्गो ई-स्कूटर में 225 लीटर का कार्गो स्पेस

Cargos F9 के डिजाइन की बात करे तो इसका डिजाइन बिल्कुल अलग है। Cargos F9 कार्गो ई-स्कूटर में आगे की तरफ एक ऐसा बॉक्स दिया गया है, जिसके अंदर 225 लीटर तक का कार्गो स्पेस (जिसे बूट स्पेस के नाम से भी जाना जाता है) मिलता है। इसके अंदर करीब 120 किलो वजन तक का सामान रखा जा सकता है। इसी स्पेस के बाहर हेडलाइट्स भी उपलभ्ध है। इसे चलाने वाले के लिए रियर में एक छोटी सी सिंगल सीट दी गई है। और, इसके साथ ही इस कार्गो स्पेस के ऊपर की तरफ स्कूटर का हैंडलबार दिया गया है। जिससे इसे चलाने वाले को बैठने के लिए एक आरामदायक राइडिंग आसान मिलेगा।

स्कूटर को अंतिम माल ढुलाई मशीनरी (final freight machinery) के लिए बनाया गया है और ये रसद कोचिंग (logistics application) में 2 व्हीलर और 3 व्हीलर के बीच की कमी को पूरा करेगा। E-mobility startup Cargos ने बताया है कि पहले से चली आ रही टू-व्हीलर से औसतन केवल 35 डिलीवरी ही की जा सकती है। लेकिन इसके मुक़ाबले में cargo electric scooter 70 पार्सल तक की डिलीवरी आराम से करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही बॉक्स को लॉक करने की भी सुविधा होगी। जिससे उसमे रखे सामान की चोरी या गायब होने की चिंता नहीं होगी।

Cargos F9 : रेंज बैटरी और पावर

Cargos F9 में 3.4 किलोवाट का इलेक्ट्रिक मोटर लगा है। इसके परफॉर्मेंस के लिए जो कि 6 किलोवाट की चरम शक्ति (पीक पावर) पैदा करती है। 6.1kwh का बैटरी पैक मोटर को पावर पैदा करने के लिए दिया गया है। Cargos F9 के रेंज की बात करें तो 150 किलोमीटर तक राइड किया जा सकता है, Cargos ने ऐसा दावा किया है एक बार चार्ज करने पर और इसकी अधिकतम स्पीड 80kmph है। करीब 5:15 घंटे के समय में इसकी बैटरी को मानक AC पावर सॉकेट के साथ में फुल चार्ज किया जा सकता है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link