>
Arcadia DroptailRolls-Royce ने लांच की विश्व की सबसे महंगी कार

Arcadia Droptail : दुनिया की सबसे महंगी कार बनी

महंगी गाड़ियों के शौक़ीन लोगों के लिए यह कार अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। खासकर जो लोग Rolls-Royce को पसंद करते हैं उन्हें यह कार काफी पसंद आने वाली है। Rolls-Royce की Arcadia Droptail दुनिया की सबसे महंगी कार बन चुकी है। इसकी कीमत 31 मिलियन डॉलर है। जिसकी रुपए मे कीमत करीब 257 करोड़ रुपए है। इससे पहले जो कार सबसे महंगी थी वो भी Rolls-Royce की ही La Rose Noire Droptail थी। जो अपने समय में दुनिया की सबसे महंगी कार थी, जिसकी कीमत 249.48 करोड़ रुपए थी।

Rolls-Royce लग्जरी कार बनाने के लिए जाने जानी वाली कंपनी है। कंपनी ने दुनिया की सबसे महंगी कार Arcadia Droptail का नाम ग्रीक शहर अर्काडिया से लिया है। जिसका हिन्दी में अनुवाद करे तो ‘पृथ्वी पर स्वर्ग’ होता है। इस अति अनुकूलित (Ultra-customized) कार का आकर्षण से भरा हुआ लुक जिसे देखने से ही आंखो को सुकून मिलता है। और, अपने प्रीमियम फीचर जो की इसके नाम के अनुसार बिलकुल ठीक साबित करते हैं।

Arcadia Droptail : कार की स्पेशल वॉच

Arcadia Droptail कार को बनाने में इस्तेमाल किया गया मटेरियल ही इसे अपने आप में सबसे खास बना देता है। Rolls-Royce की Arcadia Droptail कार में सैंटोस स्ट्रेट ग्रेन शीशम हार्डवुड (Santos Straight Grain Lasham hardwood ) जो की Rolls-Royce की कारों में इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी की सभी रेंज में लगने वाली लकड़ियों में बेस्ट है। उसके करीब 233 लकड़ी के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमे से 76 लकड़ी के टुकड़े इसके रियर डेक में लगाए गए हैं।

Arcadia Droptail
Rolls-Royce ने लांच की विश्व की सबसे महंगी कार

जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। 8 हजार घंटे से भी अधिक का समय इसे इस लकड़ी से इंटीरियर और आंतरिक डिजाइन को तैयार करने में लगा है। वहीं, Arcadia Droptail के डैशबोर्ड में Rolls-Royce की अपनी खुद की डिजाइन की एक स्पेशल बहुत ही विशेष घड़ी भी है, जिसे अब तक की डेवलप की गई कंपनी की किसी भी कार में इसका सबसे जटिल (Complex) हिस्सा माना जाता है। क्योंकि इसे बनाने के लिए करीब दो साल के रिसर्च के साथ इसे कार की डेशबोर्ड पर असेंबल करने में लगभग 5 महीने समय लग गया।

Arcadia Droptail : कार की डिजाइन

Rolls-Royce के Arcadia Droptail को एक कस्टमर की इच्छा के अनुसार बनाया गया है। जिसे सिंगापुर में हुए एक इवेंट के दौरान इसकी डिलीवरी की गई। Arcadia Droptail कार मोनोकॉक चेसिस के साथ कंपनी के AOL प्लेटफॉर्म पर आधारित है। रोडस्टर बॉडी स्टाइल मे बनी Rolls-Royce कंपनी की यह की पहली कार है, और इसके डिजाइन की बात करे तो ये फॉर्मूला 1 रेसिंग कारों की डिजाइन से प्रेरित है।

Arcadia Droptail
Rolls-Royce ने लांच की विश्व की सबसे महंगी कार

Rolls-Royce के लिए एक नेचुरल डुओटोन कलरवे जो की खास तरह का कलर पेंट विकसित किया है, कोचबिल्ड डिजाइनरों द्वारा कार को पेंट करने के लिए। इसकी बाहर के तरफ की बॉडी का कलर सॉलिड वाइट रखा गया है, जिसकी खासियत है की इसमे एल्यूमीनियम और कांच के बहुत ही बारीक कणों का उपयोग किया गया है। Rolls-Royce कंपनी के विशेषज्ञों ने कार में बॉडीवर्क के लिए एल्यूमीनियम पार्टिकल्स का इस्तेमाल कर एक अट्रेक्टिव मेटल की संरचना विकसित की है।

Arcadia Droptail : कार की  परफॉर्मेंस और रफ्तार

Rolls-Royce के इस लग्जरी कार Arcadia Droptail के फ्रंट में सिग्नेचर फ्लोटिंग RR लोगो के साथ मिरर फिनिश्ड एक्सटीरियर ग्रिल और कंपनी के 22-इंच के अलॉय व्हील उपलब्ध हैं। इस कार में 2-डोर दरवाजे और बैठने के लिए 2-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध है।
इसमें परफॉर्मेंस के लिए ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 पेट्रोल इंजन जिसकी क्षमता 6.75-लीटर का दिया गया है, जो की 593bhp की शक्ति पावर और 840Nm मैक्सिमम टॉर्क पैदा करने मे सक्षम है। इसकी रफ्तार की बात करे तो यह इंजन करीब 0-100 Kmph की रफ्तार सिर्फ 5 सेकेंड में ही पकड़ सकती है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link