>
राममंदिररामलला के दर्शन के लिए हर रोज आ रहे हैं लाखों भक्त

राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला विराजमान हो चुके हैं।

नव्य-भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में प्रभु की छवि अलौकिक, मन मोहक और दिव्य है। मानो, ऐसा लग रहा है कि प्रभु श्री राम की दृष्टि सभी हो रहे कार्यक्रम को देख रही है। राम मंदिर (Ram Mandir) में प्रभु राम अब बोले तब बोले, ऐसी झलक मूर्ति में दिख रही है। आज हर जन भावुक है, भाव विभोर है। हिंदू परंपरा में विश्वास रखने वाले हर जन में आज उत्साह है। आज चारों दिशाएं रामधुन गा रही हैं। जिधर सुनिए, अवध में राम पधारे हैं। इसी की गूंज है। हर कोई अपनी आंखों से इस पल को पूरे जीवन भर के लिए कैद कर लेना चाहता है।

Ayodhya
राम मंदिर में भगवान राम हुए विराजमान

आज जैसे ही पीएम मोदी ने 12.33 पर प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की अयोध्या समेत पूरे सनातन धर्म ने इतिहास रच दिया। इस आयोजन के लिए पीएम मोदी ने पिछले 11 दिनों से विशेष उपवास रखा और अनुष्ठान में भाग लिया। पीएम मोदी ने पिछले 11 दिनों में उन स्थानों पर भी गए, जहां भगवान राम अपने वनवास काल के दौरान गए थे। पीएम मोदी ने इस खास मौके पर सुनहरे रंग के धोती कुर्ता और पटका पहना। इसी के साथ उनका भी सपना पूरा हुआ, जिन्होंने इस दिन के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया।

राम मंदिर (Ram Mandir) में भगवान राम हुए विराजमान

राम मंदिर (Ram Mandir) में विराजित मूर्ति में रामलला की मासूमियत साफ झलक रही है। जानकारी के लिए बता दें कि रामलला की मूर्ति को कर्नाटक के अरुण योगीराज ने बनाया है। रामलला की मूर्ति को सिर से पैर तक कई आभूषणों से सजाया गया है। रामलला के हाथों में सोने का धनुष-बाण सुशोभित है तो वहीं ललाट चांदी और लाल तिलक से सुशोभित है। रामलला को पीली धोती पहनाई गई है। रामलला की मूर्ति को चमकदार आभूषणों के साथ सजाया गया है।

Ram Mandir
राम मंदिर में भगवान राम हुए विराजमान

जैसे एक राजकुमार को आभूषण के साथ देखा जा सकता है, वैसे भगवान रामलला को सजाया गया है। आभूषणों के बीच फूलों की सजावट साफ देखने को मिल रही है। इसी के साथ बताते चलें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में राम मंदिर (Ram Mandir) प्रांगण हजारों मेहमानों से भरा हुआ है। राम मंदिर (Ram Mandir) ट्रस्ट ने करीब 7000 से अधिक मेहमानों को निमंत्रण भेजा था। जिसमें सनातन परंपरा के अतिरिक्त अन्य धर्माचार्यों के साधु संत भी शामिल है। कला, खेल, साहित्य, विज्ञान से जुड़े हुए कई जाने पहचाने चेहरे भी इसऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने हैं।

Ram Mandir
राम मंदिर में भगवान राम हुए विराजमान

इसी के साथ करोड़ों भारतीय इस पल के घर बैठे साक्षी बने, उन्होंने टीवी और यूट्यूब के माध्यम से इस दिव्य कार्यक्रम को देखा। नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूजा के दौरान भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने मंदिर परिसर में पुष्प वर्षा की। इसका वीडियो भी सामने आया है। सेना के हेलीकॉप्टर ने राम मंदिर (Ram Mandir) परिसर के ऊपर से कई राउंड में पुष्पों की वर्षा की। प्राण प्रतिष्ठा में राम जन्मभूमि मंदिर में 30 कलाकार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते रहे। सभी मेहमानों के हाथों में घंटियां थीं। जिन्हें वह आरती के दौरान बजाते दिखे। पूरा परिसर रामधुन में रमा हुआ दिखा।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link