>
Bharat Jodo Nyay Yatraराहुल गाँधी ने काशी लोगों से किया जनसंवाद

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गाँधी ने काशी लोगों से किया जनसंवाद

राहुल गाँधी की Bharat Jodo Nyay Yatra विश्व के सबसे पुराने शहर वाराणसी में पहुंची। राहुल गाँधी ने सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करके उनका आशीर्वाद लिया। राहुल गाँधी ने इस यात्रा के दौरान शहर के लोगों से बातचीत की। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में वायनॉड के सांसद राहुल गाँधी ने लोगों से बातचीत और उनकी समस्याओं को सुना।

इसके बाद Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोगों से कहा,” पूरी यात्रा के दौरान मैनें कभी नफरत नहीं देखी। यहां तक ​​कि बीजेपी और आरएसएस के लोग भी यात्रा में आए और जैसे ही हमारे पास आए, वे हमसे अच्छे से बात करते थे।” ..यह देश तभी मजबूत होता है जब हम साथ मिलकर काम करते हैं…देश को एक साथ लाना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति है।”

Bharat Jodo Nyay Yatra : देश में नफरत और डर का माहौल है- राहुल गांधी

राहुल गाँधी ने Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान वाराणसी के लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा इस वक्त देश में नफरत और डर का माहौल है। आज बेरोजगारी देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। कांगेस नेता राहुल गाँधी ने आगे कहा कि अरबपति जितना टैक्स दे रहा उतना ही एक गरीब भी दे रहा है। इसीलिए मैंने भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ दिया है।

Bharat Jodo Nyay Yatra
देश में नफरत और डर का माहौल है- राहुल गांधी

आखिर, जब हर व्यक्ति समान रूप से टैक्स दे रहा तो एक वर्ग का टैक्स माफ कर दिया जाता है। दूसरे वर्ग से टैक्स वसूला जाता है। देश में ये कैसा न्याय है। इसके बाद राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान वाराणसी में गांधी जी के विचारों का सरंक्षण कर रहे सर्व सेवा संघ, वाराणसी में बीते दिनों बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गांधी जी के विचारों की हत्या की जा रही है। राहुल गांधी ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और सहायता का आश्वासन दिया।

Bharat Jodo Nyay Yatra
देश में नफरत और डर का माहौल है- राहुल गांधी

वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी 5 न्याय के तहत सभी वंचितों के न्याय की बात उठा रहे हैं। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य है कि सरकारें देश के गरीब लोगों के प्रति अपनी सोच बदलें और उनकी तरक्की के लिए नीति निर्धारण करें। देश की तरक्की का लाभ सिर्फ अमीरों को नहीं बल्कि गरीबों तक समान रूप से पहुंचे। भाजपा की सरकार में सारा सिस्टम भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। जो सच का साथ देता है उसे ED-CBI का डर दिखा कर अन्याय करने को मजबूर किया जा रहा है।

Bharat Jodo Nyay Yatra
देश में बेरोजगारी, डर का माहौल- राहुल गाँधी

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रायबरेली में शामिल होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा भी शामिल होने थी। लेकिन, स्वास्थ्य कारणों से वो राहुल गाँधी को ज्वाइन नहीं कर पाई। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रियंका गाँधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी की साझा करते हुए बताया कि, “मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

लेकिन, बीमारी के कारण मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जैसे ही मैं बेहतर महसूस करूंगी , मैं यात्रा में शामिल हो जाउंगी । तब तक, मैं अपनी शुभकामनाएं देती हूं।” सभी यात्रियों को – मेरे प्यारे भाई और यूपी के मेरे सहकर्मी, जो चंदौली-बनारस पहुंचने के लिए लगन से यात्रा की तैयारी कर रहे हैं,” जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अगला पड़ाव वाराणसी का निकटवर्ती जिला भदोही रहने वाला है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 






Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link