स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) से स्वस्थ्य शरीर को पाया जा सकता है।
भागम भाग भरी दुनिया में स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) का होना बेहद जरूरी है। लेकिन, ऐसा सम्भव बहुत कम हो पाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि वो कभी थके नहीं, हमेशा तरोताजा रहे और हमेशा चुस्त-दुरुस्त रहे। ऐसे में स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) के लिए जरूरी है कि हम पौष्टिक आहार लें और एकस्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) को फॉलो करें। जिससे हमारा शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही मन भी स्वस्थ रहेगा। जिससे हम निरोगी जीवन जी सकते हैं।
स्वस्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि व्यक्ति स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) को फॉलो करें तो कई बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। आजकल की भाग दौड़ भरी लाइफ में लोग इस बात का ध्यान नहीं रख पाते हैं की उन्हें कौन सा आहार कब खाना चाहिए। यदि वर्तमान समय की मुख्य दो बीमारियों जिनमें हार्ट और शुगर का नाम सबसे ऊपर है, तो स्वस्थ दिनचर्या का न होना ही मुख्य कारण बताया जाता है। आइए जानते हैं कि इस जाते हुए वर्ष में हमें स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) के लिए क्या करना चाहिए:
स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) के लिए बॉडी को एक्टिव रखें
स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) को नियमित बनाए रखने के लिए हमें अपने शरीर को एक्टिव रखना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बॉडी को एक्टिव रखने से हड्डियां और मांशपेशियों को मजबूती मिलती है। स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) के लिए नियमित रूप से व्यायाम सबसे उत्तम और आसान तरीका है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रोजाना यदि 30 मिनट तक व्यायाम किया जाए तो शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। जिसमें केवल यदि टहला जाए तो हम अपने शरीर को हार्ट प्रॉबलम्स, शुगर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से भी बचा सकते हैं।

स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) के लिए पौष्टिक आहार
पौष्टिक आहार शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखने में मदद करता है। स्वस्थ और पौष्टिक भोजन से शरीर सेहतमंद के साथ-साथ रोगों से भी दूर रहता है। यदि अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों, अंकुरित अनाज, दालें, मौसमी फलों को शामिल किया जाए, तो एक स्वस्थ्य शरीर पाया जा सकता है। ध्यान देने योग्य है कि शरीर में प्रोटीन, खनिज, फाइबर, विटामिन की मात्रा का सही संतुलन होना जरूरी है। शरीर में कार्ब्स, कैलोरी और फैट्स की मात्रा को ज्यादा न होने दें। खाना चबाकर खाएं और आराम से खाएं।

स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) में भरपूर नींद होना जरूरी
स्वस्थ्य दिनचर्या के लिए शरीर को भरपूर नींद देना बेजड़ जरूरी है। पूरी नींद शरीर को स्वस्थ और दिमाग को फोकस रखने में मदद करती है। स्वस्थ शरीर के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है, जिससे पाचन तंत्र भी सही रहता है। नींद की कमी शरीर पर नेगेटिव असर डालती है। इससे थकान, फोकस में कमी, माइंड पर नियंत्रण न रहना जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। एक स्वस्थ्य शरीर के लिए व्यक्ति को डेली 7-8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है।

स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) के लिए नशे को त्यागे
स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) के लिए नशा बिल्कुल भी उचित नहीं है। शराब, तंबाकू, बीड़ी, गुटखा, सिगरेट ये सब चीजें व्यक्ति के स्वास्थ्य को तेजी से गिराती हैं। इनसे बचने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि शराब या अन्य मादक वस्तुओं से के सेवन से शरीर पर काफी बुरे असर देखे गए हैं। नशे से दिल की बीमारी, पाचन तंत्र कमजोर , रोग प्रतिरोधक क्षमता गिरना जैसी समस्या होती हैं।

आइए हम खुद से एक वादा करें कि जाते हुए वर्ष में अपने स्वस्थ दिनचर्या (Healthy Routine) को लेकर संकल्प लेंगे। नए वर्ष में स्वस्थ्य दिनचर्या को अपने जीवन में शामिल करेंगे।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।