Lakshadweep पीएम मोदी ने जब से लक्षद्वीप (Lakshadweep) का दौरा किया है।
देश भर में लोग लक्षद्वीप (Lakshadweep) के बारे में जानकारी जुटाने लगे हैं। लक्षद्वीप (Lakshadweep) को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। ऐसे में जब से पीएम मोदी ने यहां लोगों को घूमने की सलाह दी है, लोग अपनी छुट्टियों की प्लानिंग करने लगे हैं। लोग सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप (Lakshadweep) के बारे में सर्च कर रहे हैं और फ़ोटो और वीडियो को शेयर करके इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग लक्षद्वीप (Lakshadweep) के विषय में ढेर सारी जानकारी जुटा रहे हैं। मसलन, लक्षद्वीप (Lakshadweep) कैसे जाया जाए? लक्षद्वीप (Lakshadweep) जाने में रुपए कितने खर्च होंगे? किस मौसम में जाना सही रहेगा, वहां रुकने से लेकर खान-पान तक को लोग सर्च कर रहे हैं।
वर्तमान समय में लोग अब ज्यादातर घूमने का प्लान सर्दियों में ही बनाते हैं। गर्मियों में बहुत कम ही लोग कहीं घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में लक्षद्वीप (Lakshadweep) पर्यटकों के लिए पसंद बनना अपने आप में खास बात है। लक्षद्वीप (Lakshadweep) आकर आप समुंद्री जीवन को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

ऐसे में यदि आप भी अपने परिवार, मित्रों या अन्य किसी के साथ लक्षद्वीप (Lakshadweep) जाने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके बेहद ही काम आने वाली है। बताते चलें कि लक्षद्वीप (Lakshadweep) पर समुंद्र की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। इसी के साथ प्रकृति की खूबसूरत बनावट को बेहद करीब से निहारा जा सकता है। आइए जानते हैं कि लक्षद्वीप (Lakshadweep) कैसे पहुंचा जाए:
लक्षद्वीप (Lakshadweep) कैसे पहुंचे
यदि आप लक्षद्वीप (Lakshadweep) घूमने जाने का मन बना लिया है तो सबसे पहले आपको केरल राज्य आना होगा। केरल के कोच्चि शहर से अगत्ती एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। यहां से आपको हवाई जहाज का टिकट बुक कराना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि कोच्चि शहर में ही लक्षद्वीप (Lakshadweep) जाने के लिए एक मात्र एयरपोर्ट है। अगत्ती द्वीप पहुंचने के बाद आप यहां से नाव या हेलीकॉप्टर की मदद से अन्य द्वीपों की यात्रा कर सकते हैं। लक्षद्वीप (Lakshadweep) पहुंचने के लिए कई कंपनियां अपनी हवाई सेवा देती हैं। यदि राजधानी दिल्ली से लक्षद्वीप (Lakshadweep) के लिए हवाई सेवा की बात करें तो इसका किराया मात्र 10 हजार एक तरफ का है।

यदि आप पहले से ट्रिप की प्लानिंग करके चलेंगे तो आपको किराया सस्ता पड़ेगा। हालांकि, यदि आप अपनी ट्रिप किसी ट्रैवेल एजेंट से बुक करते हैं तो आपको 25,000 से 30,000 रुपए तक भी चुकाने पड़ सकते हैं। वैसे तो लक्षद्वीप (Lakshadweep) घूमने की प्लानिंग किसी भी महीने में कर सकते हैं, लेकिन यहां घूमने का बेस्ट टाइम सर्दियों में ज्यादा अच्छा रहता है।

चूंकि समुंद्र से घिरे होने के कारण यहां सी लाइफ को बेहतर तरीके से एन्जॉय कर सकते हैं। समुंद्र तट पर मॉर्निंग या इवनिंग वाक का आनंद लिया जा सकता है। यहां पर आपको शांत और स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। समुंद्र के किनारे सन बाथ भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही लक्षद्वीप (Lakshadweep) कई एडवेंचर से भरा हुआ है। यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, सहित कई तरह के एडवेंचर्स का मजा उठा सकते हैं।
लक्षद्वीप (Lakshadweep) कम से कम 4 या 5 दिन का बनाएं टूर प्लान
लक्षद्वीप (Lakshadweep)के द्वीपों में अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप टूरिस्ट को बेहद पसंद आते हैं। आप यहां जाकर समुद्र की ताजी हवा और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं। अगर आपको अच्छे से लक्षद्वीप (Lakshadweep) घूमना है तो कम से कम 4 या 5 दिन के टूर का प्लान बनाना चाहिए। बजट फ्रेंडली लक्षद्वीप (Lakshadweep) टूर पैकेज के लिए आप ट्रैवल एजेंट की भी मदद ले सकते हैं।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।