>
Rahul Gandhiभारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज मणिपुर के थौबल ने “भारत जोड़ों न्याय यात्रा” की शुरुआत की।

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

इस यात्रा को शुरू करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा- ” मैं 2004 से राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया। जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। जिसे हम मणिपुर कहते थे, वह मणिपुर रहा ही नहीं लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पूछने, आपसे गले लगने नहीं आए। बल्कि राजनीति करने आते हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gnadhi) ने कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा”हम सुबह 6:00 बजे शुरू करते थे और शाम 7:00 बजे तक चलती थी। अंत में हमारा शाम को 20 से 25 मिनट का एक भाषण होता था लेकिन 7 घंटे हम आपकी बात सुनते थे। यही यात्रा का लक्ष्य है हम आपको अपने मन की बात नहीं बताना चाहते, हम आपकी बात सुनना चाहते हैं। आपके दर्द को समझना चाहते हैं। हम आपके नुकसान और भाव को समझते हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि हम वह सब वापस लाएंगे जिससे आपने महत्व दिया है। हम वह सद्भाव, शांति,स्नेह वापस लाएंगे। इसके लिए राज्य हमेशा से जाना जाता है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा -“हम नफरत मिटाने आए हैं

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दो टूक कहा -“हम नफरत मिटाने आए हैं, हम नफरत फैलाने की यात्रा नहीं कर रहे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे। तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी। यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी।

Rahul Gandhi
भारत जोड़ो न्याय यात्रा

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा- पीएम मोदी वोट के लिए आते हैं,लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है आते नहीं आते। वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें।

Rahul Gandhi
भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बताते चलें कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन का गठबंधन हुआ है। इसमें कई छोटे- बड़े दलों को मिलाकर गठबंधन बना है। जिसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बनाया गया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी यह दूसरी यात्रा कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की थी। अब यह उनकी दूसरी यात्रा है यात्रा जिसके लिए वह पूर्वोत्तर से मुंबई के लिए चले हैं। यह यात्रा लगभग 110 जिलों से गुजरेगी। और इस दौरान राहुल गांधी का ऐसा दावा है कि वह छोटे गरीब और दबे पिछले दलित वर्गों के साथ मिलेंगे। उनसे बातें करेंगे उनके मन की बात को जानेंगे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link