PM Modi : पीएम मोदी की हुंकार, अबकी बार 400 पार
पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम संबोधन दिया। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने जहां विपक्ष को निशाने पर लिया, वहीं अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी। PM Modi ने कहा कि देश का मिजाज बदल गया है, और इस बार एनडीए को 400 के पार सीटें आने वाली है। पीएम ने अपने भाषण में परिवारवाद पर भी हमला बोला और कहा कि अगर किसी परिवार में अपने बलबूते,जनसमर्थन से एक से अधिक लोग राजनीति में प्रगति करते हैं, तो उसे हम परिवारवाद नहीं कहते हैं।
PM Modi ने बिना गांधी परिवार का नाम लिए कहा जब एक विशेष परिवार पार्टी चलाता है। जहां एक परिवार के लोगों को प्राथमिकता दी जाए। सारे फैसले परिवार के लोग ही लेते हो। वो परिवार वाद है। PM Modi ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। PM Modi ने बिना गांधी परिवार का नाम लिए कांग्रेस पर कहा,- कांग्रेस का विश्वास हमेशा सिर्फ एक परिवार पर ही रहा है। कांग्रेस में इसके सिवा न तो कुछ दिखता है और न ही सोचा जा सकता है।

कांग्रेस में एक कैंसल परंपरा की शुरुआत हुई है। जिसके चलते वो देश की बड़ी से बड़ी उपलब्धियों को भी कैंसल करने में लग जाती है। आज देश में विपक्ष की जो हालत है, उसके लिए सबसे ज्यादा दोषी कांग्रेस पार्टी है। पीएम ने कहा, ‘कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे, कब तक समाज को बांटते रहोगे, बहुत तोड़ा देश को… अच्छा होता कि जाते-जाते तो कम से कम इस चर्चा के दरम्यान कुछ सकारात्मक बातें होती, कुछ सकारात्मक सुझाव आते। लेकिन हर बार की तरह आपने देश को काफी निराश किया।’
PM Modi ने कहा तीसरे टर्म में देश में होंगे बड़े फैसले
पीएम मोदी ने इस दौरान अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर भी घोषणा कर दी। PM Modi ने कहा कि,” ‘अब हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी बहुत दूर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 100-125 दिन बाकी हैं और पूरा देश कह रहा है.अबकी बार 400 पार। 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA को तो 400 पार सीटें मिलेंगी ही..लेकिन देश, भाजपा को 370 सीटें अवश्य देगा।’

पीएम ने कहा- हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा, ये मोदी की गारंटी है। पीएम ने जहां अपने तीसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी की, वहीं अर्थव्यवस्था को भी लेकर कई बड़े वादे किए। पीएम मोदी ने कहा कि , ‘शासन के 10 वर्षों के अनुभव के आधार पर, आज की मजबूत अर्थव्यवस्था और आज भारत जिस तीव्र गति से प्रगति कर रहा है, उसे देखते हुए मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। ये मोदी की गारंटी है।’

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान देश में हुए विकास कार्यो की भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि , ‘आज भारत में जिस गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं, उस गति में कांग्रेस को विकास करने में 100 वर्ष भी कम पड़ जाते। हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने। अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगते, 100 पीढ़ियां बीत जातीं।

बीते 10 सालों में 40 हजार रेल पथ का निर्माण किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि केवल निर्माण ही नहीं हुआ बल्कि इन रेलवे ट्रैकों का विद्युतीकरण भी हुआ है। यदि कांग्रेस को इतना काम करना होता तो इस काम को करने में 80 साल लग जाते। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने 17 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए हैं।

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।