PM Modi : नई दिल्ली में बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है।
अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। इसी कड़ी में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं को पार्टी के मुख्य नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान PM Modi ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। PM Modi ने कहा- आने वाले 100 दिन में हमें जुट जाना है। सभी वोटरों तक पहुंचना है। हर वर्ग, हर परंपरा तक पहुंचना है। हमें सबका विश्वास हासिल करना है। और यह सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी भाजपा को ही मिलेंगी।’
PM Modi ने आगे कहा, ‘कल मुझे पदाधिकारियों के साथ बैठने का अवसर मिला। में नड्डा जी को और उनकी पूरी टीम को और आप सबको बधाई देता हूं। जब में एक साल के काम की रिपोर्टिंग सुन रहा था, तब में इतना प्रभावित हुआ कि भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता में रहने के बावजूद समाज के लिए इतना कार्य करते हैं। ये दो दिन में जो चर्चा हुई, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हुई हैं।’
दरअसल, PM Modi आगामी लोकसभा चुनाव में इस बार ऐतिहासिक जीत चाहते हैं। PM Modi ने सभी बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जुड़ना है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना हमारी गवर्नेस भी दिखती है। पहले की सरकारों में नार्थ-ईस्ट को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया था, लेकिन हम वोट और सीटों के लिए काम नहीं करते। हमारे लिए तो देश का हर कोना समृद्ध और विकसित हो, यही हमारा भाव है।’

‘हमे गर्व है कि हम बीजेपी की ऐसी संस्कृति का हिस्सा है, जिसमें मंत्रालय में रिकॉर्ड OBC प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाता है। हमारी सरकार सबके लिए है। सबका साथ, सबका विकास हमारे काम से ही झलकता है।
PM Modi : पीएम मोदी ने गिनाए पूरे किए वादे
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए देश में हुए कार्यो की भी चर्चा की। पीएम ने कहा,” मिशन शक्ति से देश में महिला सशक्तिकरण का वातावरण तैयार होगा। पीएम विश्वकर्मा योजना से परंपरागत कला से जुड़ी बहनें सशक्त होंगी। गांव के पास ही बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनेंगे तो बेटियां खेलों में कमाल करेंगी। बीते 10 वर्ष साहसिक फैसलों और दूरगामी निर्णयों के साल हैं।

सदियों से लटके काम पूरे किए गए हैं। 500 वर्षों के इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण किया। सात दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली। चार दशक बाद वन रैंक वन पेंशन की सौगात मिली है। तीन दशक बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला है। दशकों से नए संसद भवन की जरूरत थी उसे हमने ही पूरा किया।
‘हमारे सपने भी विराट और संकल्प भी विराट होंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा ‘भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। हमारे सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।’

पीएम ने कहा, ‘हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वायदा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वो वादा है- विकसित भारत का, और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और NDA गठबंधन ने ही इसका सपना देखा।
इस समय जहां हर राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। वहीं नेता भी जनता से वादा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि इस बार सत्ता किसके हाथ होगी।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।