>
Asus

Asus ने हाल ही में Asus Zenbook 14 Flip OLED अपने नए टच स्क्रीन लैपटॉप को भारत में पेश किया है। इस लैपटॉप में 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर, 360 डिग्री हिंज सपोर्ट के साथ और 16GB LPDDR5 रैम जैसे फीचर्स है। इसके अलावा लैपटॉप में 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज के साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन बिल्ड क्वालिटी है। लैपटॉप को काफी स्लिम और आकर्षक डिजाइन में बनाया गया है। 1,09,990 रुपये लैपटॉप की शुरुआती कीमत है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी-

Asus

इसकी डिजाइन काफी आकर्षक और बढ़िया लगती है। इसके साथ कन्वर्टिबल डिजाइन और ऑल-एल्युमिनियम बॉडी मिलता है। लैपटॉप में MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिलता है। ASUS मोनोग्राम लोगो के साथ लैपटॉप के बैक पैनल पर प्रीमियम ऑल-एल्यूमीनियम फिनिश मिलता है, जो आसुस अपनी प्रीमियम सीरीज लैपटॉप में ही देता है। इसका वजन 1.5 किलोग्राम है और थिक्नेस 15.9 मिमी है जो की काफी अच्छा लगता है।

ASUS Zenbook 14 Flip OLED Review: डिस्प्ले-

14 इंच का टच डिस्प्ले 2.8K लुमिना ओएलईडी मिलता है जिसमे:-

• (2,880 x 1,800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन• 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस
• 90 हर्टज रिफ्रेश रेट
• डिस्प्ले में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो
• 100% DCI-P3 कवरेज
• 1000000 : 1 इंकी ब्लैक कंट्रास्ट रेशियो
डिस्प्ले में वीईएसए डिस्प्ले एचडीआर ट्रू ब्लैक 500 सर्टिफिकेशन, डॉल्बी विजन सर्टिफिकेशन, और परफेक्ट कलर एक्यूरेसी का सपोर्ट, 0.2ms रिस्पांस टाइम और पैनटोन वेरिफिकेशन के साथ है। स्टाइलस का भी सपोर्ट है टच स्क्रीन के साथ। कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट है, डिस्प्ले पर प्रोटेक्शन के लिए। डिस्प्ले की गुड्वत्ता और ब्राइटनेस, इसका टच रिस्पॉन्स और स्क्रॉलिंग भी बढ़िया है।

परफॉरमेंस:-

Asus

13वीं जनरेशन के इंटेल Core i7 -1360P प्रोसेसर आसुस के लेटेस्ट लैपटॉप में मिलता है, जो कि बहोत फास्ट है। प्रोसेसर के साथ
• 4 P कोर
• 8 E कोर (5 GHz तक)
• 26W TDP
• हाइब्रिड माइक्रो आर्किटेक्चर
• Intel Iris Xe ग्राफिक्स
• 16GB तक LPDDR5 रैम (4800 MHz)
• 1TB तक PCIe जेन 4 (3500 MB/s) स्टोरेज का सपोर्ट है।

लैपटॉप में एक फुल एचडी 3डीएनआर वैब कैमरा दिया गया है, इन्फ्रारेड सेंसर और विंडोज हैलो के साथ। इसकी कनेक्टिविटी ऑप्शन में कई सारे पोर्ट दिए गए हैं, जिसमें ऑडियो जैक, दो थंडरबोल्ट 4 (USB Type-C), USB 3.2 Gen 2, HDMI 2.1 TMDS, 3.5mm शामिल हैं। इसके साथ एक ही यूएसबी पोर्ट मिलता है। जिसका मतलब है की अगर आप वायरलेस माउस-कीबोर्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको पेन ड्राइव का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। जो की एक तरह से देखा जाए तो इसकी खामी भी हो सकती है. लैपटॉप में Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2 इनबिल्ड है।

बैटरी लाइफ

आसुस के इस लैपटाप में 75Whr की बैटरी पैक दी गई है, इसके साथ 65W फास्ट टाइप सी पोर्ट वाली चार्जिंग भी है। लैपटॉप की बैटरी बैकअप अच्छा है। लेकिन, इसका बैटरी बैकअप सजेशन सटीक नहीं है। कभी यह फुल चार्जिंग में कभी 2 घंटे का बैकअप कभी 9 घंटे देता है।

5-6 घंटे तक का बैकअप लैपटॉप को एक बार फुल चार्ज करने पर ऑफिस वर्क में मिल जाएगा जो की काफी अच्छी समयावधि है। वीडियो को बिना चलाये और बिना इंटरनेट का इस्तेमाल किए पर 9-10 घंटे तक आराम से चलाया जा सकता है। करीब 2 घंटे का समय लगता है, लैपटॉप को फुल चार्ज होने में।

सब मिलाकर Asus ZenBook 14 Flip OLED की परफॉरमेंस, बिल्ड, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ संतोषजनक है। लेकिन, इसका वेबकैम शायद उतना पसंद नहीं आएगा। यदि आप टच स्क्रीन के साथ साधारण इस्तेमाल वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सही ऑप्शन हो सकता है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link